फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wife And Brother Murder: हाथ में तमंचा लिए चिल्ला रहा था आरोपी-पत्नी के छोटे भाई से थे संबंध, लेकिन मार बड़े को दिया

Sat, 16 Jul 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jul 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Barabanki Wife And Brother Murder Young commits suicide after killed his wife and brother says younger brother had relations with his wife
Barabanki Wife And Brother Murder - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ के सुबेहा थाना इलाके के शुकुलपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी पत्नी व भाई की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान उसने पिता पर हमला बोल उन्हे भी मरणासन्न कर दिया। इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद युवक छत पर तमंचा लेकर पहुंचा। मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस उसे समझाती रही मगर उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने घर से दो शव बरामद करते हुए युवक व उसके पिता को गंभीर दशा में लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा है। घटना के पीछे अवैध संबंध व बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। शुक्रवार दिन में साढ़े 11 बजे सुबेहा पुलिस को सूचना मिली कि शुकुलपुर गांव का युवक अखिलेश कुमार उर्फ विजय शुक्ला (36) अपनी छत पर तमंचा लेकर खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दूर से ग्रामीणों की भीड़ उसे समझा रही थी। 
Barabanki Wife And Brother Murder Young commits suicide after killed his wife and brother says younger brother had relations with his wife
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी युवक से नीचे उतरने को कहा मगर उसने यह कहकर सबको चौंका दिया कि, दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी अंजलि (35) की हत्या कर दी है। युवक चिल्लाकर कह रहा था कि उसकी पत्नी से छोटे भाई के संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी दोनों में बात बंद नहीं हुई।

Barabanki Wife And Brother Murder Young commits suicide after killed his wife and brother says younger brother had relations with his wife
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले अखिलेश ने अपनी गर्दन के पास गोली मार ली। इसके बाद पुलिस तेजी से घर के अंदर दाखिल हुई और अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गई। क्योंकि, घर के अंदर अखिलेश के बड़े भाई अजय शुक्ला (40) व पत्नी अंजलि का शव भी बरामद हुआ। अंजलि का शव बंधा था और बोरी से छिपाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barabanki Wife And Brother Murder Young commits suicide after killed his wife and brother says younger brother had relations with his wife
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शव को देखकर लग रहा था कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई थी। इस दौरान गोली लगने से घायल युवक अखिलेश व उसके पिता राजनारायण शुक्ला (65) को गंभीर हालत में सीएचसी भेज दिया गया। जहां से उन्हे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की माने तो आरोपी युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या शुक्रवार को ही की है। जबकि पिता पर भी उसी समय हमला किया गया है।
विज्ञापन
Barabanki Wife And Brother Murder Young commits suicide after killed his wife and brother says younger brother had relations with his wife
Barabanki Wife And Brother Murder - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई से पत्नी के संबंध, हत्या बडे़ की कर दी
इस वारदात की जांच में पुलिस भी उलझ गई है। हत्यारोपी जिस समय अपने घर की छत पर तमंचा लिए खड़ा था तो वह लोगों से इस बारे में चिल्लाकर कह रहा था कि उसकी पत्नी अंजलि के उसके छोटे भाई से संबंध है। लेकिन इसके बावजूद उसने हत्या अपने बड़े भाई अजय शुक्ला की कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed