{"_id":"6afb656fb649134b53063217","slug":"16-teams-from-the-state-review-mission-inspected-hospitals-barabanki-news-c-315-1-slko1014-184581-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: राज्य समीक्षा मिशन की 16 टीमों ने अस्पतालों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: राज्य समीक्षा मिशन की 16 टीमों ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
Tue, 17 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी सतरिख की जांच करती राज्य समीक्षा मिशन की टीम।
बाराबंकी। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सोमवार को राज्य समीक्षा मिशन की 16 टीमों ने जिले के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीमों ने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाएं और जांच की सुविधाएं अस्पताल में ही मिल रही हैं या इसके लिए बाहर जाना पड़ता है।
सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार, निरीक्षण टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शरीफाबाद, उपकेंद्र सराय परसंडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेठमऊ और पीरपुर का दौरा किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण में राज्य स्तर से आए डॉ. दीपक शुक्ला और डॉ. प्रतीक शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीतीश कुमार सिंह, रितेश सिंह और अजय वर्मा मौजूद रहे।
फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, दो सदस्यीय स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। निरीक्षण टीम में डॉ. आभास अंकुर श्रीवास्तव और अरुण कुमार मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
मरीजों से लिया फीडबैक
टीम ने अस्पताल के ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, एक्सरे मशीन, नेत्र प्रशिक्षण कक्ष और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी गई। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका सहित अन्य जरूरी अभिलेखों की भी पड़ताल की गई। मरीजों से यह भी पूछा गया कि उन्हें अस्पताल से सभी जरूरी दवाएं मिल रही हैं या बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में ही दवाएं मिल रही हैं।