फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 351 रजिस्ट्री दफ्तरों में छांगुर की जमीन की जांच, इन नामों की रजिस्ट्री पर नजर; बाबा खपा रहा था विदेशी फंड

Wed, 23 Jul 2025 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 09:01 AM IST
सार

यूपी के 351 रजिस्ट्री दफ्तरों में धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की जमीन की जांच की जा रही है। छांगुर व उसके 13 करीबियों के नाम और पते की सूची प्रदेश के सभी रजिस्ट्री दफ्तरों को भेजी गई है। संबंधित नामों से हुए बैनामों का ब्योरा मांगा गया है।
 

विज्ञापन
Chhangur Baba Case Investigation of chhangur land in 351 registry offices keep an eye on registry of many name
Chhangur Baba Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर ने प्रदेश के प्रमुख जिलों में अवैध धर्मांतरण का अड्डा बनाने की रणनीति बनाई थी। इसके लिए वह देवीपाटन मंडल को केंद्र बना रहा था, जिसके तहत जमीनों की खरीद के लिए एक टीम बनाई थी। एटीएस व ईडी की जांच में यह राज सामने आने के बाद छांगुर व उसके 13 करीबियों के नाम और पते की सूची प्रदेश के सभी रजिस्ट्री दफ्तरों को भेजी गई है। संबंधित नामों से हुए बैनामों का ब्योरा मांगा गया है।


छांगुर अवैध धर्मांतरण से मिलने वाले विदेशी फंड को खपाने के लिए जमीन का कारोबार शुरू किया था। आशंका है कि वह अपना जाल प्रदेश के सभी जिलों में फैला रहा था। जमीनें कहां खरीदीं और बेची गईं, इसका ब्योरा रजिस्ट्री कार्यालयों से ही मिल सकता है। 
 
Chhangur Baba Case Investigation of chhangur land in 351 registry offices keep an eye on registry of many name
एटीएस व ईडी दोनों की जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि छांगुर अपने सहयोगियों के नाम से जमीन खरीद रहा था। छांगुर कॉम्प्लेक्स व कोठी का निर्माण कराकर धर्मांतरण की मुहिम तेज कर रहा था। एटीएस ने यह भी आशंका जताई है कि अन्य प्रदेशों में भी वह जमीन खरीद रहा था। मुंबई और नागपुर में जमीन के सौदे की बात सामने भी आ चुकी है। अब रजिस्ट्री दफ्तरों से बड़े खुलासे की उम्मीद है।

 
Chhangur Baba Case Investigation of chhangur land in 351 registry offices keep an eye on registry of many name
इन नामों की रजिस्ट्री पर नजर
उपनिबंधक कार्यालयों को 13 नामों की सूची भेजी गई है। इनमें मधपुर उतरौला के जमालुद्दीन शाह उर्फ छांगुर, महबूब, नीतू उर्फ नसरीन, समाले नवीन रोहरा उर्फ सबीहा, नवीन उर्फ जमालुद्दीन, रेहरा माफी गांव के मोहम्मद सबरोज, रशीद, गोंडा के रेतवागाड़ा के रमजान, नागपुर के इदुल इस्लाम, बड़ा धुसाह के राजेश उपाध्याय, संगीता देवी उपाध्याय व अपना घर के प्रोपराइटर बाबू उर्फ वलीउद्दीन के नाम शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhangur Baba Case Investigation of chhangur land in 351 registry offices keep an eye on registry of many name
उतरौला में छांगुर की जमीन पर प्लॉटिंग पर रोक
बलरामपुर के उतरौला में छांगुर ने प्लॉटिंग का काम शुरू किया था। जमीनों को खरीदकर सीधे एग्रीमेंट से प्लॉटों की बिक्री करके मोटा मुनाफा कमा रहा था। अब प्रशासन ने उतरौला में छांगुर की ओर से कराई जा रही प्लॉटिंग पर रोक लगा दी है।

 
विज्ञापन
Chhangur Baba Case Investigation of chhangur land in 351 registry offices keep an eye on registry of many name
राजस्व नियमों के तहत किसी भी जमीन की बिक्री आवासीय प्लॉट के रूप में तभी हो सकती है, जब धारा 80 के तहत प्लॉट को आबादी जाए। इसके विपरीत बड़े पैमाने पर जमीनों को बिना आबादी में परिवर्तित कराए ही बिक्री की जा रही थी। इसमें नवीन और उसके बेटे महबूब सीधे तौर पर शामिल थे। इसके तहत दोनों ने उतरौला कस्बे में प्लॉटिंग के साथ ही आसपास के गावों में जमीन खरीदी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed