फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छांगुर पर एक और नया खुलासा: राष्ट्र विरोधी संगठनों से गहरे संबंध, दुबई-सऊदी, तुर्की जैसे देशों में किया ये काम

Sat, 26 Jul 2025 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Jul 2025 09:10 AM IST
सार

अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पर एक और नया खुलासा हुआ है। छांगुर के राष्ट्र विरोधी संगठनों से गहरे संबंध थे। दुबई, सऊदी अरब से जुड़े संदिग्ध संगठनों से संपर्क तलाशे जा रहे हैं। नेपाल में छांगुर गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल में राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Chhangur Baba Case Balrampur Chhangur deep links with anti-national organisations investigation intensified
Chhangur Baba - फोटो : संवाद
अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का गिरोह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी जुटा था। देश भर में अपने अवैध कारनामों का जाल बुना था। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को शामिल किया था। छांगुर के कई राज तो सामने आ चुके हैं, लेकिन उसके देश के संदिग्ध या प्रतिबंधित संस्थाओं से ताल्लुक की छानबीन हो रही है।


छांगुर ने दुबई, सऊदी, तुर्की जैसे देशों में अपनी पहुंच बनाई थी। इससे माना जा रहा है कि उसके सबंध उन संस्थाओं से भी रहे हैं कि जो देश में अशांति फैला रही हैं। देश में छांगुर का नाम सर्वाधिक धर्मांतरण कराने में दर्ज हो चुका है। 
 
Chhangur Baba Case Balrampur Chhangur deep links with anti-national organisations investigation intensified
छांगुर बाबा - फोटो : एएनआई
छांगुर बाबा से पीड़ित कई जिलों में शिकायतें कर रहे हैं। कार्रवाई होने के बाद लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं, जिससे छांगुर के करतूत और उनसे जुड़े लोगों का नाम उजागर हो रहा है।
 
Chhangur Baba Case Balrampur Chhangur deep links with anti-national organisations investigation intensified
आरोपी छांगुर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
छांगुर ने अपने मूल गांव रेहरामाफी में उतरौला के मधपुर में ठिकाना भी इसलिए ही बनाया था ताकि उससे मिलने वालों को लोगों की नजर से बचाया जा सके। जांच एजेसिंयों को मिलने वालों में ऐसे लोगों की जानकारी हुई जो धर्मांतरण को बढ़ावा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhangur Baba Case Balrampur Chhangur deep links with anti-national organisations investigation intensified
छांगुर का घर - फोटो : अमर उजाला।
अभिलेखों में संस्थाओं की पड़ताल
अब छांगुर के मधपुर स्थित आवास से मिले अभिलेखों में संस्थाओं की पड़ताल हो रही है। एजेंसियां अब उन संस्थाओं के संबंधों की कड़ियों के सहारे छांगुर के रिश्तों की पहचान करने में जुटी हैं। 
 
विज्ञापन
Chhangur Baba Case Balrampur Chhangur deep links with anti-national organisations investigation intensified
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेपाल में छांगुर गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल
अभी तक केरल, चेन्नई, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में छांगुर के सहयोगियों की जानकारी मिली है। इसके साथ ही नेपाल में छांगुर गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल हो रही है। इस जांच से कई राज भी खुलने की संभावना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed