{"_id":"5f8892ab8ebc3e74f561fc6a","slug":"dhirendra-accused-in-the-ballia-murder-case-lived-like-a-shadow-of-a-bjp-mla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: आरोपी रहता था भाजपा विधायक की परछाईं की तरह, अधिकारियों में था रसूख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: आरोपी रहता था भाजपा विधायक की परछाईं की तरह, अधिकारियों में था रसूख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बलिया हत्याकांड के आरोपी को मिठाई खिलाते भाजपा विधायक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह आज पहली बार सुर्खियों में नहीं है। इसके पहले भी वह अपनी राजनीतिक गतिविधियों और क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह से करीबी के कारण अक्सर चर्चा में रहा करता था।
यह विधायक की शह ही थी कि पिछले चार वर्ष से कोटे की दुकान के लिए धीरेंद्र गांव में तनाव का माहौल कायम किय हुए था। उसके रसूख और राजनीतिक पहुंच के आगे प्रशासनिक अधिकारी भी सीधे-सीधे कुछ कहने अथवा कहने से अक्सर कतराते नजर आते थे।
2 of 5
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र की राजनीतिक पहुंच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े आयोजन में मौजूद रहता था। चाहे कोरोना काल में गरीबों में खाद्यान्न वितरण का मामला हो अथवा बीते वर्ष खपड़िया बाबा आश्रम परिसर में हुए सामूहिक विवाह की तैयारी रही हो।
3 of 5
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र हर जगह विधायक की परछाईं की तरह नजर आता रहा। यहीं कारण रहा कि वर्ष 2017 के मई माह से शुरू हुई यह रार गुरुवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
भले ही मामला कोटे की दुकान का आवंटन का रहा लेकिन हर समय आरोपी ने इसे अपने सम्मान से जोड़े रखा। जिसकी बदौलत दिन बीतते गए और मामला उलझता गया। इसमें धीरेंद्र की राजनीतिक पहुंच का ही खासा योगदान रहा।
विज्ञापन
5 of 5
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
जब भी कोई उच्चाधिकारी मामले की परणिति तक पहुंचता कि आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच के दम पर उसका स्थानांतरण करा देता या फिर फाइल को ठंडे बस्ते में डलवा देता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।