बलिया जिले के दुर्जनपुुर गांव में गुरुवार को कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले पर योगी सरकार ने कल से ही सख्त रुख कायम किया है। कुछ देर पहले एडीजी जोन वाराणसी ब्रज भूषण पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ ही ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
{"_id":"5f8942788ebc3e679f0b95e9","slug":"ballia-massacre-all-update-of-today-adg-varanasi-zone-to-arrive-shortly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: एडीजी ने परिजनों और ग्रामीणों से ली घटना की जानकारी, बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: एडीजी ने परिजनों और ग्रामीणों से ली घटना की जानकारी, बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी
Fri, 16 Oct 2020 01:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
गांव में पहुंचे एडीज जोन वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना की जानकारी लेते एडीज जोन वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक में एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों के सामने भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले और छह लोग घायल भी हुुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप है कि गिरफ्त में आए आरोपी धीरेंद्र को पुलिसकर्मियों ने छोड़ दिया। आरोप इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि घटनास्थल से पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी के बाद डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद्र दूबे रात लगभग नौ बजे दुर्जनपुर गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम का इनपुट लिया और मामले में सख्त और जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में पुलिस तैनात
मामले में मृत जयप्रकाश के भाई चंद्रमा पाल की तहरीर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस बीच क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह के नेतृत्व में बैरिया, रेवती आदि थानों की पुलिस दुर्जनपुर गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ दुबे ने भी मौका मुआयना किया।
मामले में मृत जयप्रकाश के भाई चंद्रमा पाल की तहरीर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस बीच क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह के नेतृत्व में बैरिया, रेवती आदि थानों की पुलिस दुर्जनपुर गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ दुबे ने भी मौका मुआयना किया।