बहराइच के रुपईडीहा के रामनगर गांव में रविवार रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो छोटे भाई ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को भी घायल कर लिया।
गांव निवासी बदलूराम का परिवार बीते कुछ दिनों से आपसी कलह से जूझ रहा था। पुत्र गुरुदेव ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे जब परिवार के लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी पहले की तरह पिता द्वारा बेची गई जमीन और गहनों का पैसा न देने की बात को लेकर छोटे भाई निरंकार ने विवाद शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक कहासुनी चलती रही।
2 of 6
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुदेव के अनुसार, निरंकार और परिजनों के बीच हो रही कहासुनी को रोज की किचकिच समझकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही चीख-पुकार सुनाई दी। वह अपने बेटे के साथ कमरे से बाहर निकला तो आंगन में दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) लहूलुहान अवस्था में पड़े थे।
3 of 6
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुदेव ने शोर मचाया तो निरंकार ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसी तरह गुरुदेव ने कुल्हाड़ी पकड़कर झटका दिया, जिससे दोनों गिर पड़े। गिरने के दौरान गुरुदेव का सिर दीवार से टकरा गया और वह घायल हो गया। वहीं निरंकार ने पास में पड़ी ईंट से अपने ही सिर पर कई वार कर खुद को भी घायल कर लिया। तब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला और 112 पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने दादी शीतला देवी, पिता बदलूराम, मां संजू देवी और बहन पार्वती को मृत घोषित कर दिया।
4 of 6
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) और निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। निरंकार की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
5 of 6
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
भोर में ही थाना प्रभारी आरएस रावत, क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है।