फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिस्टम को नचा रहे खूनी भेड़िये... स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन-ट्रैप कमरे भी असहाय; ये है हमले बढ़ने की वजह

Thu, 29 Aug 2024 02:29 PM IST
शाहरुख खान जितेन्द्र दीक्षित, अमर उजाला, बहराइच
जितेन्द्र दीक्षित, अमर उजाला, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 Aug 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
Special task force, drone-trap rooms also helpless Attacks increased after female wolf was caught in Bahraich
wolves attack in up - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में आतंक का पर्याय बने भेड़ियों ने दहशत के मामले में बाघ व तेंदुओं को भी पीछ़े छोड़ दिया है। इस साल जनवरी माह से अब तक तेंदुओं ने चार को निवाला और 17 लोगों को घायल किया है, लेकिन भेड़ियों ने नौ लोगों को निवाला तो वहीं 35 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। 


17 जुलाई से 28 अगस्त के बीच ही सात बच्चों को मारा तो 25 को घायल कर दिया। महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में तबाही मचाने के साथ ही अब भेड़िया खैरीघाट क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं। दहशत का आलम यह है कि हरदी व खैरीघाट से सटे अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों की भी नींद हराम हो गई है।
 
Special task force, drone-trap rooms also helpless Attacks increased after female wolf was caught in Bahraich
हरदी के कोलैला गांव में घर में भेड़िया घुसने की सूचना के बाद लाठी डंडे लेकर खड़े ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिस्टम को नचा रहे खूनी भेड़िये
अभी तक के हालात को देखें तो मात्र चार से छह भेड़िये ही पूरे सिस्टम पर भारी पड़ रहे हैं। 17 जुलाई को हुए हमले के बाद से जिला प्रशासन, पुलिस व वन विभाग लगातार भेड़ियों को पकड़ने व हमले रोकने का दावा कर रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। 


 
Special task force, drone-trap rooms also helpless Attacks increased after female wolf was caught in Bahraich
wolves attack in up - फोटो : अमर उजाला
मुख्य वन संरक्षक व वन राज्यमंत्री ने सिर्फ तीन भेड़ियों के होने का दावा किया है। यही तीन भेड़िये बीते 41 दिनों से 32 राजस्व टीमों, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों, मंडलीय समेत 10 से अधिक वन टीमों को चकमा दे रहे हैं और लगातार स्थान परिवर्तन कर उन्हें नचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Special task force, drone-trap rooms also helpless Attacks increased after female wolf was caught in Bahraich
wolves attack in up - फोटो : अमर उजाला
मादा भेड़िया के पकड़े जाने के बाद बढ़े हमले
वन विभाग ने तीन अगस्त को एक मादा भेड़िया को पकड़ा था। वन प्रभाग लाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद भेड़ियों के हमले तेजी से बढ़े। वहीं इसके बाद आठ अगस्त को एक नर व 18 को एक मादा भेड़िया को भी वन विभाग ने पकड़ा, लेकिन हमलों में कोई कमी नहीं आई। हमले बढ़ते ही गए। इसके बाद ग्रामीण झुंड की मुखिया के मौत के बाद बदला स्वरूप हमला करने की भी बात कह रहे हैं।

 
विज्ञापन
Special task force, drone-trap rooms also helpless Attacks increased after female wolf was caught in Bahraich
wolves attack in up - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन-ट्रैप कमरे भी असहाय
भेड़ियों को पकड़ने के लिए बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बधावन को स्पेशल टास्क फोर्स के रूप में बुलाया गया। इसके बाद भी भेड़ियों ने रीता देवी, अयांश को निवाला बना लिया और तीन मासूम सहित चार को घायल किया। यही नहीं, भेड़ियों के आगे वन विभाग की ओर से लगाए गए 10 ट्रैप कैमरे, जाल, पिंजरा व ड्रोन कैमरे भी असहाय नजर आ रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed