{"_id":"6adfb874139a3b0ac10fe1e7","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161278-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टैंकर की भिड़ंत, 15 लाख का तारकोल बिखरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टैंकर की भिड़ंत, 15 लाख का तारकोल बिखरा
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव के निकट ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को खड़े टैंकर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चालक घायल हो गया। टैंकर में भरा 15 लाख रुपये का तारकोल सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मथुरा निवासी चालक नरेश ने बताया कि पानीपत से टैंकर में तारकोल भरकर गाजियाबाद के भोजपुर में प्लांट पर जा रहा था। कैंटर में खराबी होने के कारण एक तरफ खड़ा कर लिया। तभी हरियाणा के चरखी से ट्रक में बदरपुर लेकर बुलंदशहर जा रहे अलीगढ़ के भगवान गढ़ी निवासी ट्रक चालक कर्ण का संतुलन बिगड़ गया और उसने सड़क किनारे खड़े टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक कर्ण केबिन में फंसकर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक कर्ण को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर लगने से कैंटर से भरा 15 लाख रुपये का तारकोल सड़क पर बिखरकर नष्ट हो गया। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। इसमें शिकायत आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।