फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: नहीं कांपे भाई के हाथ, रिश्तेदार के साथ मिलकर बहन को उतारा मौत के घाट, लाश बोरे में बंद कर फेंकी, तस्वीरें

Mon, 10 Jan 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jan 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
UP News: A youth has murdered his sister with a relative in a village of Baghpat and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद में बिनौली के शेखपुरा गांव में सेवानिवृत्त सैनिक के परिवार को फंसाने की नीयत से किशोरी की उसके ही भाई ने रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को बोरे में बंद कर सेवानिवृत्त सैनिक के घर की छत पर रख दिया। वे कुछ महीने पहले हुए झगड़े के कारण रंजिश रखे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर सगे भाई को हिरासत में लिया है, जबकि हत्यारोपी चचेरा भाई फरार है। 



शेखपुरा गांव निवासी शहनुमा (13) पुत्री सईद शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। जिसको लेकर शहनुमा के भाई नाजिम ने रविवार सुबह बिनौली थाने में तहरीर दी थी कि उसकी बहन को बुखार व सिरदर्द था। वह पड़ोसी अप्रशिक्षित चिकित्सक बहरूल पुत्र सनव्वर के पास दवा लेने गई थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। शहनुमा को लापता करने का बहरूल व उसके परिजनों पर आरोप लगाया था। पुलिस शिकायत मिलने के बाद से परिजनों के साथ शहनुमा को तलाश रही थी। वह अप्रशिक्षित चिकित्सक के मकान की छत पर तलाशने पहुंची। मकान की छत पर बोरे में अर्द्धनग्न हालत में किशोरी का शव मिलने पर परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया।

UP News: A youth has murdered his sister with a relative in a village of Baghpat and see photos
baghpat news - फोटो : amar ujala

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान किशोरी के भाई नाजिम व गिरफ्तार रिश्तेदार बरनावा निवासी एजाज से पूछताछ की। जिसमें अभी तक सामने आया कि किशोरी के चचेरे भाई शकील उर्फ टिकारू व युवक एजाज ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। 

UP News: A youth has murdered his sister with a relative in a village of Baghpat and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

इस मामले में सेवानिवृत्त सैनिक सनव्वर व उसके बेटे बहरूल को फंसाने के लिए शव बोरी में बंद करके मकान की छत पर रख दिया। ऐसा भी दर्शाया कि किशोरी से दुष्कर्म हुआ है। एसपी के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक सनव्वर को फंसाने के लिए साजिश रची गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A youth has murdered his sister with a relative in a village of Baghpat and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बहन के चरित्र पर था शक
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार रिश्तेदार एजाज ने बताया कि सेवानिवृत्त सैनिक सन्नवर से रंजिश के साथ नाजिम अपनी बहन शहनुमा के चरित्र पर भी शक करता था। इसलिए साजिश रची गई। हालांकि इसकी पुष्टि शकील की गिरफ्तारी के बाद ही होगी और नाजिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
UP News: A youth has murdered his sister with a relative in a village of Baghpat and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को बुखार व सिरदर्द था। वह शनिवार की शाम पड़ोस में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां दवा लेने गई थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। इस पर परिजनों ने देर रात तक तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। 

आरोप है चिकित्सक ने इस बाबत जानकारी करने पर परिजनों के साथ मिलकर उनसे गाली-गलौज की। इसके बाद किशोरी के भाई ने चिकित्सक के खिलाफ बहन को लापता करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed