बागपत जनपद में मतदान होने के बाद सभी जातीय समीकरण के आधार पर जीत का गणित लगा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि भाजपा और रालोद के नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता भी जातियों के आधार पर अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट बांटकर उनकी जीत पक्की बता रहे हैं। जातीय गणित पर्चों पर लिखकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ऐसा किसी एक सीट का नहीं, बल्कि तीनों सीटों के ऐसे पर्चें वायरल हो रहे हैं।
बागपत की तीनों विधानसभा सीटों बागपत, बड़ौत व छपरौली में दस फरवरी को पहले ही चरण में मतदान हो गया था। इसके बाद से हर कोई प्रत्याशियों की हार-जीत का आंकलन करने में लगा है। हर जगह यही चर्चा होती दिख रही है कि आखिर इस बार किस सीट से किसकी जीत होगी। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप पर भाजपा और रालोद नेता ऐसी लिस्ट वायरल कर रहे हैं, जिनमें जातियों के आधार पर अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की बता रहे हैं।
2 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
बागपत सीट पर सबसे नजदीकी हार-जीत तो बड़ौत पर भी कड़ी टक्कर
बागपत सीट की ऐसी कई लिस्ट वायरल हो रही है, जिनमें भाजपा की तरफ से अपने प्रत्याशी की चार हजार वोटों की जीत दिखाई जा रही है तो रालोद की तरफ से अपने प्रत्याशी को करीब सात-दस हजार वोटों से जीतने की बात कही जा रही है। दोनों ही पार्टियों की तरफ से बागपत सीट पर नजदीकी हार-जीत दिखाई जा रही है। भाजपा की बड़ौत विधानसभा की लिस्ट में अपने प्रत्याशी की करीब 12 हजार से जीत दिखाई जा रही है तो रालोद वाले अपने प्रत्याशी को दस हजार वोट से जीतने की बात कह रहे हैं।
3 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
वहीं छपरौली सीट को लेकर भाजपा की तरफ से लिस्ट वायरल नहीं की गई है, लेकिन रालोद की तरफ से अपनी जीत बताते हुए लिस्ट वायरल की जा रही है।
4 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
इस बार सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। भाजपा के प्रत्याशी तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। इस बार मुकाबला कड़ा जरूर रहा, लेकिन तीनों प्रत्याशी जीत जाएंगे। जिस तरह से मतदान हुआ है, उससे यही आंकलन लगाया जा रहा है। - सूरजपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा
5 of 5
वोट डालने के लिए लाइन लगीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
इस बार रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को खूब वोट मिले हैं। इससे यह साफ हो गया है कि तीनों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। जिस तरह का आंकलन लगाया जा रहा है कि गठबंधन के प्रत्याशियों की अच्छी जीत होगी, वह पूरी तरह से सही है। - डॉ. जगपाल तेवतिया, जिलाध्यक्ष रालोद