बागपत जनपद में बालैनी के बुढ़सैनी गांव में रास्ते के विवाद में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत में फैसला होने के बाद आरोपी उसे घर लेकर गए और वहां वारदात को अंजाम दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा करके तोड़फोड़ का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई गई। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
बुढ़सैनी गांव में प्रधान अजय यादव रास्ते का निर्माण करा रहा है। उस रास्ते पर सुरेंद्र शर्मा का मकान है। इसके चलते अजय व सुरेंद्र पक्ष में कई दिन से विवाद था। इस मामले में समझौते के लिए रविवार को गांव में पंचायत बुलाई थी। इसमें प्रधान अजय यादव ने अपने तहेरे भाई सैनिक रामकुमार उर्फ बबलू (40) पुत्र चेतराम को भी बुलाया। पंचायत में लोगों ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पंचायत से सुरेंद्र शर्मा सैनिक रामकुमार को अपने साथ घर ले गया। वहां उसके सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि दो घर में ही छिप गए। इसका पता चलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की हो गई। वहां हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस और पीएसी बुला ली गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहां से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ ही छानबीन की।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
गांव में पुलिस बल तैनात किया
ग्राम बुढ़सैनी में सैनिक की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं, अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
5 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
सेना मुख्यालय में तैनात था
सैनिक रामकुमार पत्नी व दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। रविवार को रास्ते के विवाद में समझौते के लिए गांव बुलाया गया था। उसका भाई प्रवीण भी यूपी पुलिस में सिपाही है। ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमार बहुत ही मिलनसार था और सभी के दुख-सुख में शामिल रहता था।