फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: पश्चिमी यूपी में मिला भारी समर्थन, लोग बोले- मेहनत कर रहे राहुल, बदलेंगे सियासी समीकरण

Wed, 04 Jan 2023 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Jan 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
English Headline: - Congress Bharat Jodo Yatra in UP: Rahul Gandhi will Change The Political Equation In 2024
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम करीब पांच बजे बागपत के मवीकलां पहुंच गई। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद वे बुधवार सुबह पैदल मवीकलां पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ भारी संख्या में भीड़ नजर आई। इससे पहले मंगलवार शाम को यात्रा के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयराम ठाकुर, सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कन्हैया कुमार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। वे मवीकलां स्थित रिसोर्ट में रात में रुके। 


 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों को लगता है कि इसका फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा। उनका कहना है कि यात्रा से कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता दोबारा सक्रिय हुए हैं। वे जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयास भी करेंगे। वहीं, कुछ लोगों ने यात्रा से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने की बात भी कही है।

English Headline: - Congress Bharat Jodo Yatra in UP: Rahul Gandhi will Change The Political Equation In 2024
Bharat jodo yatra - फोटो : amr ujala
मेहनत कर रहे राहुल गांधी, सफलता मिलेगी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी हजारों किमी पैदल चल रहे हैं। वे काफी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिलेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा का काफी असर पड़ेगा और कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा। -ओमप्रकाश
 
English Headline: - Congress Bharat Jodo Yatra in UP: Rahul Gandhi will Change The Political Equation In 2024
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
खत्म होगी नफरत की राजनीति
राहुल गांधी ने भारत के हर वर्ग को जोड़ने के लिए यात्रा निकाली है। जिससे सभी वर्ग प्रभावित भी हो रहे हैं। यात्रा को हर जगह लोगों का समर्थन और भाईचारे को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले चुनावी समीकरण भी बदल रहे हैं। जिसका असर चुनाव में साफ दिखाई देगा। -मोहम्मद इरफान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
English Headline: - Congress Bharat Jodo Yatra in UP: Rahul Gandhi will Change The Political Equation In 2024
ओमप्रकाश व साजिद - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा और अधिक लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। कुछ वर्षों में घटा हुआ जनाधार वापस कांग्रेस को मिलने की संभावना बढ़ गई है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हर वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है। -नरेश
विज्ञापन
English Headline: - Congress Bharat Jodo Yatra in UP: Rahul Gandhi will Change The Political Equation In 2024
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा
बागपत जनपद विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन कुछ वर्षों में हुए विकास से जिले के लोग खुश हैं। भारत जोड़ो यात्रा से जिले में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि इससे कुछ लोग कांग्रेस से जुड़ सकते हैं, लेकिन हार-जीत के बारे में ज्यादा आंकलन नहीं किया जा सकता। -साजिद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed