उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हुए हैं, जबकि देर रात तक चौथे की जंगल में तलाश चल रही है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{"_id":"6023f88c280b7235f571a613","slug":"police-arrested-three-badmash-in-an-encounter-in-baghpat-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बागपत में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बागपत में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन दबोचे
Wed, 10 Feb 2021 08:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस, पुलिस मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
बागपत निवासी रोहित जैन कार में सवार होकर दिल्ली के लिए निकला था। ईपीई के निकट चार बदमाशों ने उसे रोककर कार लूट ली और फरार हो गए। राहगीरों की मदद से रोहित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
खुद को घिरा देखकर बदमाश कार सडक़ पर छोडक़र ईंख के खेत में छिप गए। पुलिस ने खेत को चारों ओर से घेर लिया। देर रात तक पुलिस ने ट्रोनिका सिटी निवासी रितेश, पुनीत शर्मा और सुभानपुर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल हुए हैं। चौथे बदमाश की तलाश चल रही है। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ मंगल सिंह रावत, खेकड़ा इंपेक्टर रवेंद्र यादव मौके पर हैं। बागपत, खेकड़ा और चांदीनगर थाने की पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/