उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले निवासी मुस्कान का कुसूर इतना था कि वह हंसमुख थी और आस पड़ोस के लोगों से हंसकर बात कर लेती थी।
Murder: शादी के बाद पत्नी पर लगाई पाबंदियां, आठ माह बाद गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक सजा, शक में बिखरा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलफाम और मुस्कान का निकाह जुलाई 2020 में हुआ था। मुस्कान पांच माह की गर्भवती थी। दूसरे नंबर की बीवी से बेटी आयत भी दोनों के पास रह रही थी। पहली और दूसरी बीवी से वह अलग हो चुका था।
मजदूरी करने वाले गुलफाम के सिर में ट्यूमर था, जिसका उसका हाल ही में ऑपरेशन कराया था। वह घर में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहा था। मोहल्ले के लड़कों से बीवी का बात करना उसे पसंद नहीं था।
पहले मुस्कान, फिर दबाया आयत का गला
गुलफाम ने पूछताछ में बताया कि वह और मुस्कान एक कमरे में सोए हुए थे। पिता मुश्ताक अपनी पोती आयत के साथ दूसरे कमरे में था। पहले उसने गला दबाकर मुस्कान की हत्या कर दी।
इसके करीब आधे घंटे बाद वह बराबर के कमरे में पहुंचा और आयत को अपने पास सुलाने की बात कहकर ले आया और उसका भी गला दबा दिया।
सुबह जब गुलफाम थाने पहुंचा, तो उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी और न ही उसे कोई पछतावा था। आयत की हत्या क्यों की, इस पर वह बोला कि आयत की देखभाल करने वाला कोई नहीं था, इसलिए उसे भी मार डाला। फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो एक तकिये पर खून के निशान मिले हैं।
दो लाख रुपये की कर रहा था मांग
मुस्कान के पिता इस्लाम ने बताया कि तीन फरवरी को ही गुलफाम ने उनसे एक लाख रुपये लिए थे। सात फरवरी को उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। वह दो लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। मुस्कान ने फोन कर यह जानकारी दी थी।