उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के लिए सुबह से ही यहां भारी भीड़ जुटने लगी थी। यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान तक के लोग यहां पहुंचे हैं।
{"_id":"6146f471429bb803a029359c","slug":"jayant-chaudhary-wears-pagadi-in-chaudhary-ajit-singh-rasam-pagdi-program-in-baghpat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी के दौरान भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- आपकी उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी के दौरान भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- आपकी उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगा
Sun, 19 Sep 2021 01:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Sep 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के लिए सुबह से ही यहां भारी भीड़ जुटने लगी थी। यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान तक के लोग यहां पहुंचे हैं।
चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद आज छपरौली की यह विरासत उनके बेटे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को सौंपी जा रही है। इसके लिए ही उनको पगड़ी पहनाई गई। यह पगड़ी खापों के चौधरी व गणमान्य लोगों ने मिलकर पहनाई। वहीं आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए छपरौली में भारी भीड़ जमा हुई है।
चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी
- फोटो : Amar Ujala
श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी कार्यक्रम के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ आयोजन स्थल पर जुटने लगी थी। लोग ट्रैक्टर, बस और गाड़ियों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रस्म पगड़ी के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देकर जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गठवाला खाप के मुखिया चौधरी श्याम सिंह, कालखंडे खाप के मुखिया संजय कालखंडे, बतीसा खाप के मुखिया चौधरी शोकिंद्र सिंह समेत हरियाणा व राजस्थान से भी खाप चौधरी रस्म पगड़ी में शामिल हुए और जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाई। इस दौरान खापों के मुखिया ने कहा की आज से जयंत चौधरी को पगड़ी पहना दी गई है। स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की विरासत को अब वे ही संभालेंगे। आज से उन्हें चौधरी जयंत कहा जाएगा।
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रस्म पगड़ी के दौरान जयंत चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आपकी उम्मीद और आशाओं को टूटने नहीं दूंगा। आपका साथ इसी तरह मिलता रहा तो यह मेरे लिए एक कवच का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आपने मुझे चौधरी चरणसिंह और चौधरी अजित सिंह की विरासत सौंपी है तो मैं उसका सम्मान करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ उसे जरूर संभालूंगा।