बागपत के खेकड़ा में सांकरौद गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच साढ़े तीन घंटे तक मुठभेड़ चली। चार बीघा गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस और चिली बम का प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद तीन बदमाश दबोच लिए गए।
2 of 6
बागपत में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जिस वक्त बदमाशों ने व्यापारी से कार लूट की वारदात अंजाम दिया, उस समय पुलिस खेकड़ा पाठशाला पर चेकिंग कर रही थी। वहीं जब तक बदमाश तहसील से पाठशाला तक पहुंचे तो लूट की सूचना भी सभी थानों में कर दी गई। पुलिस ने चेकिंग सख्त की तो बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए और वह सांकरौद की तरफ घूम गए।
3 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गन्ने के खेतों से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने ईंख के खेतों से आमजन को दूर हटाया और धीरे-धीरे शिकंजा कसा गया। आंसू गैस चलाई गई और चिली बम का प्रयोग किया गया।
4 of 6
बागपत में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस के शिकंजे में तीन बदमाश फंस गए, जबकि अंधेरा हो जाने के कारण एक फरार हो गया। ईंख के खेत से बदमाश फायरिंग कर रहे थे और पुलिस बाहर से जवाबी फायरिंग कर रही थी।
5 of 6
बागपत में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पेड़ पर चढ़ी पुलिस तो पकड़ा गया गौरव
मुठभेड़ शाम करीब पांच बजे शुरू हुई थी जो देर रात साढ़े आठ बजे तक चली। गन्ने के खेत में घुसे बदमाशों को पकड़ने के लिए अंधेरा होने पर पुलिस ने वाहनों की लाइटें जलाई। कुछ पुलिसकर्मी सर्च लाइट लेकर आसपास के पेड़ों पर भी चढे़। लाइट की वजह से ही बदमाश गौरव पुलिस की नजरों में आ गया। वह भागने लगा तो पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद खेत से बाहर निकल आया।