फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: राहुल की झलक पाने को बेताब थे लोग, सुरक्षा घेरा तोड़ा तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां, तस्वीरें

Thu, 05 Jan 2023 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra in Baghpat: Police beat with sticks for breaking the security cordon
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

भारत जोड़ो यात्रा में मवीकलां से बड़ौत तक कई बार राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा टूटा, जिस पर पुलिस ने लोगों को जमीन पर गिराकर पीटा। सिसाना गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने पर लोगों को सड़क से दूर फेंक दिया। वहीं सरूरपुर कलां में सुरक्षा घेरा तोड़ने पर दो युवकों को पीटने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।



बागपत में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी से मिलने की होड़ लग गई। जिसके चलते राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने कई बार घुसने की कोशिश की।

Congress Bharat Jodo Yatra in Baghpat: Police beat with sticks for breaking the security cordon
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा फोटो खींचने के प्रयास में भी राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़ा गया। जिसको लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने वालों को धक्का देकर दूर किया।

Congress Bharat Jodo Yatra in Baghpat: Police beat with sticks for breaking the security cordon
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

सिसाना गांव में राहुल गांधी को गुलदस्ता देने का प्रयास कर रहे एक कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों ने उठाकर सड़क से दूर फेंक दिया। वहीं एक युवक सुरक्षा घेरे के अंदर घुस गया तो उसे भी उठाकर सड़क से दूर कर दिया। इस तरह ही गौरीपुर मोड़ पर राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रहे कई युवकों को पुलिसकर्मियों ने दूर धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra in Baghpat: Police beat with sticks for breaking the security cordon
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

सरूरपुर कलां गांव में एक युवक राहुल गांधी को माला पहनाने के लिए सुरक्षा घेरे में घुसने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके अलावा एक युवक तिरंगा झंडा राहुल गांधी को देने के लिए जैसे ही सुरक्षा घेरे में घुसने लगा तो पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दो युवकों की पिटाई करने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा किया। बड़ौत में भी सुरक्षा घेरे में घुसने का प्रयास कर रहे युवकों को पुलिस कर्मियों ने धकेलकर दूर किया।

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra in Baghpat: Police beat with sticks for breaking the security cordon
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

सांड़ देखते ही उड़े होश, दौड़े पुलिसकर्मी
भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव से आगे पहुंची तो एक तरफ एक आवारा सांड़ घूमता हुआ आ गया। जिसे देखते ही कार्यकर्ता उससे बचकर भागने लगे। सांड़ पहले कार्यकर्ताओं की भीड़ की तरफ भागा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed