फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जान की भीख मांगती रहीं बहनें, पर नहीं पसीजा भाई का दिल, मां ने रोते हुए बयां किया बेटे का खौफनाक कारनामा

Tue, 16 Aug 2022 09:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Aug 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Triple Murder Case: requested for her life by two sister but accused brother has killed
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में तिहरे हत्याकांड का आरोपी अमरपाल शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने सबके साथ बैठकर खाना खाया। शराब पीने का विरोध करने पर पिता बृजपाल से झगड़ा करने लगा। कहने लगा कि उसे जमीन से बेदखल कर दिया है, बहनों ने नौकरी कर उसकी इज्जत उछाल दी है। किसी तरह से शांत कर सोने के लिए भेज दिया। लेकिन रात में दो बजे उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला।



मां शशिप्रभा के अनुसार हत्यारोपी अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर नशे की लत लगने के कारण जमीन बेचने लगा था। इसलिए ही पिता बृजपाल ने उसे बेदखल कर दिया और वह तभी से नाराज हो गया था। वह अधिकतर घर से बाहर रहता था और घर में कुछ देर के लिए आने के बाद फिर चला जाता था।

Baghpat Triple Murder Case: requested for her life by two sister but accused brother has killed
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

हत्यारोपी अमरपाल की मां शशिप्रभा ने बताया कि रात को अनुराधा अलग कमरे में व दूसरे कमरे में बृजपाल सोफे पर व ज्योति जमीन पर सो गई। जबकि शशिप्रभा सोने के लिए छत पर चली गई। सभी सो गए थे, लेकिन बृजपाल वाले कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ अमरपाल जाग रहा था। वह करीब दो बजे उठा और उसने लोहे के नुकीले हथियार से सबसे पहले सोफे पर सो रहे पिता बृजपाल हमला करना शुरू कर दिया। वह पिता का शव खींचकर मकान के बाहर लेकर आया तभी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सोई हुई अनुराधा की आंख खुली और वह अमरपाल की तरफ दौड़ी तो उसे भी बेड पर ही गिराकर फाली से वार करने शुरू कर दिए।

Baghpat Triple Murder Case: requested for her life by two sister but accused brother has killed
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद ज्योति की भी आंख खुल गई और वह चिल्लाई तो छत पर सो रही शशिप्रभा भी नीचे आई। लेकिन तब तक आरोपी ने अनुराधा के साथ ही ज्योति को भी मौत के घाट उतार दिया था। शशिप्रभा ने विरोध किया तो उसने मां शशिप्रभा का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शशिप्रभा की चीख सुनकर मौके पर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी पीछे के गेट से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Triple Murder Case: requested for her life by two sister but accused brother has killed
सदमे में परिजन। - फोटो : amar ujala

एक माह पहले ही किया था जमीन से बेदखल 
शशिप्रभा के अनुसार अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर नशे में धुत रहता था और खेतीबाड़ी व घर के कामकाज में हाथ नहीं बंटाता था। वह आए दिन अपने पिता, मां व दोनों बहनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। वह शराब के लिए घर का सामान बेचता था और उसने चार बीघा जमीन भी बेच डाली थी। अब केवल चार बीघा ही जमीन बची थी। उसकी हरकतों को देखते हुए एक महीने पहले ही उसको बेदखल कर दिया था। परिजनों ने अमरपाल की हरकतों व नशे की लत के कारण ही उसकी शादी नहीं कराई थी।

विज्ञापन
Baghpat Triple Murder Case: requested for her life by two sister but accused brother has killed
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

एनसीसी कैडेट थी अनुराधा व अमेजन में नौकरी करती थी ज्योति 
अनुराधा जनता वैदिक इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट थी और वीर स्मारक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा थी। ज्योति अमेजन कंपनी में नौकरी करती थी, फिलहाल उसने नौकरी छोड़ रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed