फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद महीने का साथ: नीलम का हंसता हुआ चेहरा... अब रह गईं सिर्फ यादें, दहेज के लिए उतारा मौत के घाट, देखिए तस्वीरें

Fri, 10 Dec 2021 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Dec 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Neelam murdered for dowry after seven months of marriage and see photos
नीलम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

नीलम ने कभी नहीं सोचा होगा कि शादी के बाद ससुराल में उसकी हत्या कर दी जाएगी। नीलम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। अब उनके पास सिर्फ बेटी की यादें ही रह गईं हैं। परिवार में नीलम के न होने का जिंदगी भर गम रहेगा। 



ये है मामला
बागपत जनपद में दोघट के टीकरी कस्बे में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। ससुराल वालों द्वारा महिला का शव जलाया जाने लगा तो मायके वालों की सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता से अधजला शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया। पुलिस ने शिकायत पर चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Baghpat News: Neelam murdered for dowry after seven months of marriage and see photos
पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव। - फोटो : amar ujala

टीकरी निवासी सोनू की शादी सात माह पहले नीलम निवासी गांगरौल थाना चोला जिला बुलंदशहर के साथ हुई थी। बुधवार की शाम नीलम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 

Baghpat News: Neelam murdered for dowry after seven months of marriage and see photos
ग्रामीणों ने जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

महिला के ससुराल वाले गुरुवार शाम को अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और शव को अधजली हालत में चिता से बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Neelam murdered for dowry after seven months of marriage and see photos
पुलिस ने जलती चिता से शव निकाला। - फोटो : amar ujala

दोघट थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार देर शाम महिला के मायके वालों की डायल 112 पर कॉल आई। इसमें बताया गया कि उनकी लड़की की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीकरी पहुंची और शव को चिता से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Baghpat News: Neelam murdered for dowry after seven months of marriage and see photos
पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव और महिला का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मृतक महिला के पिता कृष्ण ने पति सोनू, सास लीला व दो देवर मोनू व धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि उसकी बेटी से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। बुलेट बाइक मांगी जा रही थी। दहेज में बुलेट नहीं देने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed