फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें

Sun, 31 Oct 2021 01:25 AM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Oct 2021 01:25 AM IST
Baghpat News: Chaudhary Jayant has finished the first phase of election campaign at Dada Karmabhoomi and has made big announcements for the public
जनसभा को संबोधित करते चौधरी जयंत - फोटो : amar ujala

बागपत में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे बुरी हालत किसानों की हुई है। उनको फसलों के पूरे दाम तक नहीं मिल रहे हैं। हर वर्ग परेशान है। रालोद ने सत्ता में भागीदारी होने पर हर वर्ग के उत्थान के लिए योजना बनाई है। सरकार में आने पर गन्ने का दाम पहले सत्र में डेढ़ गुणा दिया जाएगा और उसके बाद एसएपी से जोड़ दिया जाएगा। गन्ने की फसल में जितनी लागत बढ़ेगी, उसका दाम भी उतना ही बढ़ जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन में तीन गुना की वृद्धि की जाएगी।



जयंत ने शनिवार को बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आशीर्वाद पथ रैली को संबंधित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि की तरह किसानों को 15 हजार दिए जाएंगे और मोदी सरकार उसमें बढ़ोतरी करती है तो उसके अनुसार प्रदेश में बढ़ा दिए जाएंगे। किसानों व बुनकरों के बिल को लेकर कहा कि उनके पुराने बिल माफ और नए बिल आधे किए जाएंगे। मनरेगा के मजदूरों को देश में सबसे ज्यादा मजदूरी यूपी में 320 रुपये प्रतिदिन दी जाएगी। किसानों की जमीनों को बचाने के लिए लैंड मैनेजमेंट कारपोरेशन का गठन होगा, जो सरकारी जमीनों का सर्वेक्षण करेगा। इससे किसी भी प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने की जगह उन जमीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Baghpat News: Chaudhary Jayant has finished the first phase of election campaign at Dada Karmabhoomi and has made big announcements for the public
जनसभा को संबोधित करते चौधरी जयंत - फोटो : amar ujala

हर ब्लॉक में खेल मैदान बनेंगे, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे
चौधरी जयंत सिंह ने कहा हर ब्लॉक में सभी सुविधाओं से युक्त खेल मैदान बनाए जाएंगे। उनमें खेल मित्र रखे जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ही रहेंगे। सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की वोकेशनल शिक्षा देंगे व कंप्यूटर लैब बनवाई जाएगी। रिक्त पदों को छह माह में भरा जाएगा। पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

Baghpat News: Chaudhary Jayant has finished the first phase of election campaign at Dada Karmabhoomi and has made big announcements for the public
रैली में पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने चुनावी प्रचार का पहला चरण अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि पर खत्म किया। इस दौरान चौधरी जयंत सिंह ने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। लोगों को दादा और पिता के नाम पर भावनात्मक रूप से जोड़ा तो किसानों व भाईचारे के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए आक्रामक भी दिखाई दिए। कहा कि रास्ता कठिन है और चुनौती भरा सफर है, लेकिन आपके साथ से मंजिल जरूर मिलेगी। यहां भी खाप चौधरियों, थांबेदारों व अब्बासी समाज के लोगों ने चौधरी जयंत को पगड़ी पहनाई तो उन्होंने भी उसे विश्वास का प्रतीक बताते हुए उसकी लाज रखने का वादा किया।

विज्ञापन
Baghpat News: Chaudhary Jayant has finished the first phase of election campaign at Dada Karmabhoomi and has made big announcements for the public
मंच पर बैठे नेता। - फोटो : amar ujala

चौधरी जयंत सिंह ने सबसे पहले लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि किन परिस्थितियों में वह उनके बीच आए है और आशीर्वाद पथ यात्रा शुरू की गई। अब सभी को उनका साथ देना है और जहां-जहां लोकदल कमजोर था, वहां लोगों को जोड़ना है। रास्ता कठिन है और चुनौती भरा सफर है, लेकिन साथ से मंजिल जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं रिश्ते की कद्र करूंगा और उनके मान-सम्मान की लड़ाई भी लडू़ंगा। सभी को पहले की तरह भाईचारा बनाकर रखना है।

Baghpat News: Chaudhary Jayant has finished the first phase of election campaign at Dada Karmabhoomi and has made big announcements for the public
रैली में जाते किसान। - फोटो : amar ujala

चौधरी जयंत सरकार के खिलाफ आक्रामक भी दिखाई दिए। कहा कि जिस तरह से कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना देकर बैठे हुए हैं, अगर आपका वकील मजबूत होता तो इतना लंबा आंदोलन नहीं करना पड़ता। इस सरकार में आपका कोई वकील नहीं है जो पैरवी कर सके। खाद की कमी से किसान जूझ रहा है तो फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं। स्वामीनाथन आयोग को लागू नहीं किया जा रहा है तो जाति व धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर भाईचारा बिगाड़ा जाता है। सरकार में केवल पूंजीपतियों का बोल-बाला है और उनके इशारे पर हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री पर तंज कसा
चौधरी जयंत सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रदेश में अब बाहुबली नहीं दिखने की बात कहते हैं। मगर, उनके कार्यक्रम में बाहुबली उनके पास ही बैठे हुए थे। गृहमंत्री कहते हैं कि अब महिलाएं रात को 12 बजे भी गहने पहनकर आराम से घूम सकती है। लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि अमित शाह भी दोपहर में माला पहनकर निकले तो उनको भी लूट लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed