बागपत में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत सिंह राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पूरी हो गई है। शुक्रवार को उसे बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में जुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
2 of 5
बरनावा आश्रम पहुंचा था राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
रोहतक की सुनरिया जेल से गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल की समय अवधि गुरुवार को पूरी हो गई।
3 of 5
आश्रम पर पुलिस तैनात।
- फोटो : amar ujala
डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए सुबह से ही बरनावा आश्रम पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
4 of 5
राम रहीम।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दोपहर में उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ बागपत विजय चौधरी, इंस्पेक्टर सलीम अहमद बरनावा आश्रम पहुंचे। यहां से दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला।
5 of 5
डेरा प्रमुख राम रहीम।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राम रहीम की गाड़ियों का काफिला सुनरिया जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।