फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा दिवस पर विशेष: खेलों में धमाल मचा रहे अमरोहा के युवा

Sun, 12 Jan 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Special on Youth Day youth of Amroha rocking in sports
फुटबॉल खेलते नौजवान - फोटो : अमर उजाला

जोश से लबरेज अमरोहा के युवा खेल जगत में अपनी कामयाबी का झंडा लहरा रहे हैं। जिले से शुरुआत कर ये खिलाड़ी स्टेट और नेशनल में नाम रोशन कर रहे हैं। क्रिकेट हो या फुटबाल, या फिर बाक्सिंग और एथलेटिक्स। हर खेल में युवा जोश अपना कमाल दिखा रहा हैं। कोई गांव से निकल आगे आया है तो कोई शहर की गलियों से। लेकिन हर कोई जोश और जज्बे के साथ खेल जगत में अपना मुकाम बनाने में लगा है। कुछ ने कामयाबी हासिल भी कर ली है। मगर उनका पड़ाव अभी अधूरा है और सफर को चालू रखे हुए हैं।

Special on Youth Day youth of Amroha rocking in sports
मनीष - फोटो : अमर उजाला

ताक्वांडो के साथ पंच में माहिर हैं मनीष-गमनदेव
मनीष सैनी और गमनदेव सैनी ने ताइक्वांडो और बाक्सिंग में राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। दोनों खिलाड़ी ताक्वांडो में हाथ पैर चलाने और रिंग में मुक्के का पंच लगाने में माहिर हैं। बाक्सिंग के 48 से 50 किग्रा भार में मनीष वर्ष 2017 और 2019 में स्टेट खेल चुके हैं। उन्हें सिल्वर मेडल हासिल हुआ। जबकि गमनदेव सैनी बाक्सिंग में 75 से 80 किग्रा भार के खिलाड़ी हैं। 2016 में हरिद्वार में हुए स्टेट चैंपियनशिप में गमन ने गोल्ड जीता था। दोनों खिलाड़ी ताक्वांडो में स्टेट और नेशनल खेल चुके हैं।

Special on Youth Day youth of Amroha rocking in sports
मोहम्मद फरहान - फोटो : अमर उजाला

पूर्व क्रिकेटर का बेटा फुटबाल को कर रहा किक
जोया के गांव टिकिया के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान पाशा के बेटे मोहम्मद फरहान फुटबाल में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। वह दिल्ली जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। फरहान दिल्ली की जूनियर फुटबाल टीम के सदस्य रह चुकेे हैं। वर्ष 2018 में यूपी अंडर-19 टीम से कटक में हुई डा. बीसी राय ट्राफी में खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special on Youth Day youth of Amroha rocking in sports
शोएब सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

बल्ले के साथ विकेट के पीछे भी शोएब का कमाल
अमरोहा के यूथ क्रिकेट एकेडमी से जुड़े सहारनपुर के रहने वाले शोएब सिद्दीकी का चयन पिछले साल यूपीसीए अंडर-19 टीम हुआ था। शोएब ने अमरोहा में रहकर क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। वह दाहिने हाथ के बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। शोएब ने जोन के मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षिक किया था।
 

विज्ञापन

उड़ने का जुनून

Special on Youth Day youth of Amroha rocking in sports
1 - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा की उड़नपरी है रीनू
युवा एथलीट रीनू को अमरोहा की उड़नपरी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव हफिजपुरा की रहने वाली रीनू नेशनल, हाफ मैराथन, नेशनल क्रास कंट्री में दौड़ लगा चुकी हैं। पिछले हफ्ते मंगलौर में हुए इंटर यूनिवर्सिटी एथलीट में 5000 किमी दौड़ में रीनू बेस्ट आफ 8 में रहीं। वहीं पिछले साल दिल्ली में हुए 21 किमी के हाफ मैराथन में रीनू को महिलाओं में 12वां स्थान मिला। रीनू ने ये दूरी एक घंटा बीस मिनट में तय की। इसके अलावा पिछले साल दस नवंबर को विशाखापटनम में हुए नेशनल क्रास कंट्री रेस के दस किमी वर्ग में सातवें स्थान पर रहीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed