फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meena Kumari Birthday: पहली बार अमरोहा पहुंचीं ट्रेजडी क्वीन तो सिर्फ बाहर से किया ससुराल का दीदार, यह रही वजह

Tue, 01 Aug 2023 08:06 AM IST
विमल शर्मा सचिन त्यागी, अमरोहा
सचिन त्यागी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Meena Kumari Birthday: Tragedy Queen reached Amroha first timeonly saw her in laws from outside
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का अमरोहा से गहरा नाता रहा है। हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा अमरोहा की बहू कही जाती हैं। अमरोहा की बहू इसलिए क्योंकि मीना कुमारी के शौहर कमाल अमरोही अमरोहा के मूल निवासी थे। ऐसे में मीना कुमारी का जन्मदिवस अमरोहा के लोगों के लिए बेहद खास बन जाता है। उनका जन्मदिन एक अगस्त यानि आज है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अमरोहा तो आईं लेकिन कार से ही सुसराल को दीदार कर लौट गईं थीं।

Meena Kumari Birthday: Tragedy Queen reached Amroha first timeonly saw her in laws from outside
अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा स्थित मीना कुमारी की ससुराल व कमाल अमरोही का घर - फोटो : संवाद

मेहजबीन यानी मीना कुमारी वह नाम जो बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा के लिए याद किया जाता है। एक अगस्त 1932 को मुंबई में जन्मी मेहजबीन को बॉलीवुड में मीना कुमारी के नाम से शोहरत मिली। कमाल अमरोही से जुड़ने के बाद उन्हें कामयाबी मिलती चली गई। माना जाता है कि कमाल अमरोही ने बेहद चुनिंदा फिल्मों के लिए काम किया लेकिन जो भी काम किया पूरी तबीयत और जुनून के साथ किया।

Meena Kumari Birthday: Tragedy Queen reached Amroha first timeonly saw her in laws from outside
meena kumari

अपने जमाने की बेहतरीन और बला की खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी के साथ उनकी मोहब्ब्त, फिर शादी की खबरों ने सुर्खियां बंटोरी। कमाल अमरोही और मीना कुमारी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही थी। कई दौर की मुलाकात के बाद दोनों ने 15 फरवरी 1952 चोरी छिपे शादी कर ली थी। कमाल अमरोही की यह दूसरी शादी थी। शादी के कई साल तक वह अमरोहा नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meena Kumari Birthday: Tragedy Queen reached Amroha first timeonly saw her in laws from outside
meena kumari

1958 में अमरोहा आईं थी मीना कुमारी

अमरोहा के इतिहास संकलन कर्ता भुवनेश शर्मा भुवन ने भी अपनी किताब अमरोहा के गौरव में भी कमाल अमरोही और मीना कुमारी का शादी का जिक्र किया है। बताया कि साल 1958 में मीना कुमारी पहली और आखिरी बार अपनी सुसराल अमरोहा आई थीं लेकिन, कार से ही उन्होंने अपनी ससुराल का दीदार किया।
विज्ञापन
Meena Kumari Birthday: Tragedy Queen reached Amroha first timeonly saw her in laws from outside
मीना कुमारी - फोटो : self

यहां से हजरत शाह विलायत की दरगाह पर चादरपोशी करके वापस लौट गईं। वह नहीं चाहती थी कि उनकी पहली पत्नी सैयदा आले जहरा को किसी तरह की ठेस न पहुंचे। हालांकि, वह उनके परिवार से मिलकर काफी खुश हुईं थीं। इस बात का जिक्र उन्होंने रेडियो सीलाेन से प्रसारित एक कार्यक्रम में भी किया था।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed