नौगांवा सादात में मां ने बेटियों की गला दबाकर हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों के शरीर पर चोट और गला दबाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखते पिता कौपिन ने बताया कि बड़ी बेटी अनुष्का के हाथ में रविवार को मधुमक्खी ने काट लिया था, जिसके कारण वह सोमवार को स्कूल नहीं गई। यदि वह सोमवार सुबह स्कूल चली जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
खाैफनाक दास्तान: मधुमक्खी के काटने से घर में रुकी अनुष्का, मां ने छोटी बहन के साथ बेरहमी से उसका भी घोंटा गला
प्रशांत शर्मा, संवाद अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:16 PM IST
सार
अमरोहा में सोनिया ने दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की। 16 जनवरी को बड़ी बेटी अनुष्का का जन्मदिन मनाने वाले पिता कौपिन के आंसू पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं रुके। बेटी सोनिया की करतूत से नाराज मायके वालों ने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन