फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, बरातियों ने दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला; ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क की जाम

Mon, 05 May 2025 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 10:04 AM IST
सार

अमेठी में एक शादी समारोह में कहासुनी के बाद दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित घरवालों ने शवों को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने के प्रयास में जुटी रही। परिजन एवं ग्रामीण नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Two youths were beaten to death at wedding in Amethi villagers blocked road by placing their bodies
अमेठी में ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क की जाम। - फोटो : संवाद

यूपी के अमेठी में एक शादी समारोह में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह शवों को रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे लोग नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 



घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की है। क्षेत्र के ही पूरे लोधन राजगढ़ निवासी आशीष (19) गांव के ही रवि (18) के साथ शनिवार की रात सरैया गांव अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां डीजे पर डांस करने को लेकर बरातियों से कहासुनी हो गई। बताया गया कि इसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर वहां से निकल आए। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गिर गए। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: अवध के कई जिलों में गिरे ओले, पूर्वांचल में चार मौतें; आज कई इलाकों में हो सकती है बारिश, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Two youths were beaten to death at wedding in Amethi villagers blocked road by placing their bodies
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
इसी दौरान पीछा करके आए दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। इससे पहले आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय आशीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में रवि की सांसें थम गईं।
 
Two youths were beaten to death at wedding in Amethi villagers blocked road by placing their bodies
रोते बिलखते घरवाले - फोटो : संवाद
घटना के बाद आशीष के पिता शिव बहादुर ने थाने पहुंचकर आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचे तो परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two youths were beaten to death at wedding in Amethi villagers blocked road by placing their bodies
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
सूचना पर सीओ अखिलेश वर्मा और एसएचओ श्याम नारायण पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात करके उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले हटने को तैयार नहीं हैं। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। 
विज्ञापन
Two youths were beaten to death at wedding in Amethi villagers blocked road by placing their bodies
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शिव बहादुर की तहरीर पर जामों थाना क्षेत्र के पूरे निधान कुंवर बरौलिया निवासी दीपक पुत्र बिहारी, संदीप पुत्र ददन, शिवा पुत्र रामकुमार, गोरियाबाद निवासी मालिक पुत्र श्रीराम, बलभद्रपुर निवासी दूल्हे का चचेरा भाई, शानू, हल्ला उर्फ लल्ला, ध्रुवे और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed