{"_id":"5e7285178ebc3e77496efe83","slug":"youth-hanged-at-friend-s-house-in-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में दोस्त के घर फांसी पर लटका मिला युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में दोस्त के घर फांसी पर लटका मिला युवक
Thu, 19 Mar 2020 02:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव
- फोटो : अमर उजाला
शिवकुटी थाना क्षेत्र में काशीराम कालोनी में रहने वाला शालू बंसल (26) बुधवार की सुबह शंकरढाल पर रहने वाले अपने दोस्त के घर फांसी पर लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और थाने का घेराव करते हुए एफआईआर की मांग की। घर वालों की तहरीर पर दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
राकेश ने उनसे बताया कि सुबह शालू उसके पास पहुंचा था। कुछ परेशान लग रहा था। उसने पूछा लेकिन वह कुछ बोला नहीं और सीधे ऊपर वाले कमरे में गया और अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगा ली। उसने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया और शालू को नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम गई थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की लेकिन घर वालों ने हंगामा मचा दिया। उन लोगों ने राकेश सोनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। वहां थाने का घेराव कर राकेश के खिलाफ एफआईआर की मांग की। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में घर वालों की तहरीर पर राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-शालू ने फांसी लगाई है। मुहल्ले वालों ने बताया है कि उनके सामने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। घरवालों की मंशा पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। यतेंद्र बाबू, इंस्पेक्टर शिवकुटी।