मृतका की सबसे छोटी भाभी अन्नू ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। बच्चे ससुर कड़ेदीन यादव के साथ ऊपर के कमरे में जबकि उसकी ननद मझली भाभी के कमरे में सो रही थी जो होली पर मायके गई थी। सुबह सोकर उठने के बाद उसके बड़े जेठ दीना ने दरवाजा खुला देखा तो कमरे की ओर गए। वहां ननद की खून से लथपथ लाश देख वह चीखने लगे।
2 of 5
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर के अन्य लोगों समेत वह पहुंची तो देखा कि ननद निर्वस्त्र हाल में फर्श पर मृत पड़ी थी। उसका गला रेता गया था और मौके पर काफी खून भी बिखरा था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहले हंडिया पुलिस और फिर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी सुनील कुमार सिंह भी आ गए। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।
3 of 5
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
युवक से अक्सर होती थी बातचीत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि गांव के ही संदीप कुमार नाम के युवक से मृतका का मिलना-जुलना था। दोनों की अक्सर बातें होती थीं। पिता ने उस पर ही हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
4 of 5
Woman murder
- फोटो : अमर उजाला
जानने वाला ही है हत्यारा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौका मुआयना के बाद इस बात की पूरी आशंका है कि महिला के किसी जानने वाले ने ही घटना को अंजाम दिया हो। दरअसल प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस को घर के भीतर किसी व्यक्ति के जबरन घुसने के निशान नहीं मिले हैं। दरवाजे की कुंडी भी सुरक्षित थी। अगल-बगल के कमरों में ही अन्य परिजन भी सो रहे थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
5 of 5
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। नामजद युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
-कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर