{"_id":"5e25c3088ebc3e4b5175586f","slug":"vhp-meeting-in-prayagraj-magh-mela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विहिप की बैठक में बोले संत, श्री राम जन्मभूमि न्यास को ही मिले राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप की बैठक में बोले संत, श्री राम जन्मभूमि न्यास को ही मिले राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संतों ने एक स्वर से कहा कि श्रीराम जन्मभूमि न्यास को ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी मिले। मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने वातावरण दिया और विश्व हिंदू परिषद ने संतों के मार्गदर्शन में मंदिर आंदोलन से जुड़े तमाम कार्य किए। इसलिए मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि न्यास को ही मिलनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को विहिप की ओर से पत्र भी भेजा गया है।
2 of 11
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
सोमवार को दो सत्रों में हुई माघ मेला के परेड ग्राउंड स्थित विहिप शिविर में मार्गदर्शक मंडल की बैठक में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की मौजूदगी में सदस्यों ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले कई वर्षों से पत्थर तराशने का काम चल रहा है। 80 फीसदी पत्थर तराशे भी जा चुके हैं। अब समय आ गया है कि सरकार ट्रस्ट का गठन करने के साथ ही मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि न्यास को सौंपे। विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे और महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों ने जनसंख्या नीति बनाने की वकालत की है। कहा कि सरकार इस संबंध में जो भी कानून बनाएगी, संत उसका समर्थन करेंगे।
3 of 11
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
वहीं संतों ने भी कहा कि वे इस कानून का गांव-गांव घूमकर प्रचार करेंगे। विहिप भी इस कार्य में संतों का साथ देगी। बैठक में संतों ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने पर भी हर्ष व्यक्त किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि के एलान पर तय हुआ कि पहले सरकार मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन करे। हमें इसका इंतजार है। वैसे भी नौ फरवरी तक ट्रस्ट का गठन हो जाना है। इसके बाद ही वहां शिलापूजन और भूमि पूजन का कार्य होगा। इसके पूर्व सुबह पहले सत्र की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की, जबकि दूसरे सत्र की अध्यक्षता संत समिति के अध्यक्ष अविचल दास जी महाराज ने की। बैठक का संचालन विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj
विज्ञापन
5 of 11
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।