फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली पहली ट्रेन बनी वंदे भारत, यहां जाने किन-किन ट्रेनों को पीछे छोड़ा

Tue, 19 Feb 2019 05:20 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 19 Feb 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat express is first indian train which speed avarage speed is 100 kmph above
vande bharat express

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ने औसत स्पीड में राजधानी, शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेन को पीछे कर दिया है। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच यह पहली ऐसी ट्रेन है, जिसकी औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटे के ऊपर है।

Vande Bharat express is first indian train which speed avarage speed is 100 kmph above
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से इलाहाबाद के बीच वंदे भारत की औसत स्पीड 102.24 प्रति घंटा है। इसके पूर्व गतिमान एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन थी जिसकी औसत स्पीड निजामुद्दीन से झांसी के बीच 94 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत एक्सप्रेस के पूर्व दिल्ली से इलाहाबाद के बीच कोेलकाता राजधानी ही एकमात्र ट्रेन थी, जिसकी औसत स्पीड दिल्ली-इलाहाबाद के मध्य 89.09 किमी प्रति घंटा है।

Vande Bharat express is first indian train which speed avarage speed is 100 kmph above
Vande Bharat Expressway

लेकिन वंदे भारत ने औसत स्पीड के मामले में उत्तर मध्य रेलवे जोन में चलने वाली सभी शताब्दी, राजधानी एवं गतिमान एक्सप्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस भले ही दिल्ली आगरा के बीच 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती हो लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से उसकी औसत चाल कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat express is first indian train which speed avarage speed is 100 kmph above
vande bharat express

वंदे भारत एक्सप्रेस की दिल्ली-इलाहाबाद के बीच अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा है। दिल्ली इलाहाबाद रूट पर चलने वाली लखनऊ और कानपुर शताब्दी की भी औसत चाल क्रमश: 78.25 एवं 82.88 किमी प्रतिघंटा है। जबकि प्रयागराज एक्सप्रेस की औसत चाल 68.49 किमी प्रतिघंटे की ही है।

विज्ञापन
Vande Bharat express is first indian train which speed avarage speed is 100 kmph above
vande bharat express
एनसीआर जोन की प्रमुख ट्रेनें और उनकी औसत स्पीड
 
ट्रेन का नाम औसत चाल किमी प्रतिघंटे में
वंदे भारत एक्सप्रेस 102.24
गतिमान एक्सप्रेस 94.82
कोलकाता राजधानी 89.09
डिब्रूगढ़ राजधानी 88.47
पटना राजधानी 88.10
भोपाल शताब्दी 85.06
कानपुर शताब्दी 82.88
लखनऊ शताब्दी 85.06
इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस 84.37
इलाहाबाद दिल्ली दुरंतो 84.37
प्रयागराज एक्सप्रेस 68.49
शिवगंगा एक्सप्रेस 66.70
रीवा एक्सप्रेस 63.70


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed