फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना खतरे के चलते यूपीपीएससी की खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) परीक्षा स्थगित

Wed, 18 Mar 2020 06:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
UPPSC's Block Education Officer (BEO) exam postponed due to corona threat
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 22 मार्च को होने वाली खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कोरोना वायरस के खतरे की वजह से शासन से मिले निर्देश के बाद लोक सेवा आयोग ने खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया।



आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि नई परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के 309 पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी की ओर से होने वाली बीईओ प्रारंभिक परीक्षा में साढ़े पांच लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

UPPSC's Block Education Officer (BEO) exam postponed due to corona threat
पीसीएस प्री का रिजल्ट
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से पहली बार हो रही खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। परीक्षार्थियों के बार-बार आग्रह के बाद आखिरकार शासन के निर्देश पर आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से इस आशय की सूचना जारी की गई।

ईओ परीक्षा के लिए प्रदेश के 18 जिलों आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी एवं मथुरा में केंद्र बनाया गया था। जिन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, उसमें सबसे अधिक प्रभावित आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे जिले शामिल हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी, अधिकारी संघ ने आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन देकर बीईओ परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग की थी। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह ने भी इसके लिए प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed