{"_id":"5ef210b08ebc3e4341338b23","slug":"uppsc-news-pcs-mains-result-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPPSC NEWS: पीसीएस मेंस का रिजल्ट जारी, 2669 अभ्यर्थी सफल, 988 पदों पर होनी है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC NEWS: पीसीएस मेंस का रिजल्ट जारी, 2669 अभ्यर्थी सफल, 988 पदों पर होनी है भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। पीसीएस के 984 रिक्त पदों के मुकाबले 2669 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अक्तूबर 2019 को हुई मुख्य परीक्षा में 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम यूपीपीएससी की वेबसाइट और आयोग कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।
2 of 5
UPPSC pcs 2017 result
- फोटो : अमर उजाला
पीसीएस के कुल 988 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन, इंटरव्यू 984 पदों के लिए होगा। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। इन चार पदों का चयन परिणाम इस परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।
3 of 5
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएंगी। सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाहर की जिन महिला अभ्यर्थियों को पांच अक्तूबर 2005 को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था, उन महिला अभ्यर्थियों के परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजित विशेष अपील में पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
JOB UPPSC
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2018 में प्रदेश के 29 जिलों के 1381 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके लिए छह लाख 35 हजार 844 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 62.42 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 5
UPPSC
आयोग ने पांच माह बाद 30 मार्च 2019 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था और 18 से 22 अक्तूबर तक प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न कंद्रों में आयोजित मुख्य परीक्षा में 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने मार्च/अप्रैल में ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रखी थी लेकिन लॉक डाउन के कारण रिजल्ट अटका रहा। तकरीबन एक माह बंद रहने के बाद 20 अप्रैल को आयोग के खुलने पर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।