नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक भी अब फ्रंट में आ गया है। रविवार को माघ मेला क्षेत्र में संघ के एक हजार स्वयंसेवकों ने मेला क्षेत्र में सीएए के समर्थन में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सीएए का पत्रक मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर तक चला। इस बीच स्वयंसेवकों ने एक लाख से ज्यादा पत्रक का वितरण सिर्फ मेला क्षेत्र में ही कर दिया।
{"_id":"5e3727598ebc3e4b36326a53","slug":"union-has-distributed-more-than-one-lakh-leaflets-in-support-of-caa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में संघ ने वितरित कर दिए एक लाख से ज्यादा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में संघ ने वितरित कर दिए एक लाख से ज्यादा पत्रक
Mon, 03 Feb 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
संघ की ओर से सीएए के समर्थन में चले विशेष जन जागरूकता अभियान का नेतृत्व विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र ने किया। उनके साथ जिला कार्यवाह उत्तर भाग शिव प्रकाश और जिला कार्यवाह दक्षिण भाग वीर कृष्ण ने भी दिया। इन सभी के साथ स्वयंसेवकों ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं से संपर्क कर उन्हें सीएए के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र ने कहा है कि यह विडंबना है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सीएए के विरोध में सुनियोजित तरीके से देश विरोधी ताकतों द्वारा आंदोलन चलाकर देश को तोड़ने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ आमजन के बीच जागरूकता फैला रहा है, ताकि आने वाले समय में हिन्दू समाज को हिन्दुत्व की रक्षा के लिए एकत्रित किया जा सके। इस मौके पर श्रीराम जी की सेना चली का गीत भी हुआ। अभियान के दौरान पूर्व जिला संघ चालक वैंकटेश, वीरेंद्र राय, विनोद, मनीष, विमलेश, वीके राय, सुजीत, अलकेश त्रिपाठी, श्रवण सिंह, नरेंद्र गुप्ता, मनीष द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, वरुण प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विहिप शिविर में शाखा लगाने के बाद चला अभियान
0 माघ मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक संघ की शाखा लगाई गई। इसके बाद इस पूरे अभियान को मेला क्षेत्र में चलाया गया। संघ के 29 नगरों और 300 बस्ती के एक हजार स्वयंसेवकों ने 29 टोलियां बनाई और पत्रक लेकर मेला क्षेत्र में निकले। पूरे मेला क्षेत्र को संघ ने छह क्षेत्र में बांटकर अभियान चलाया।
विहिप शिविर में शाखा लगाने के बाद चला अभियान
0 माघ मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक संघ की शाखा लगाई गई। इसके बाद इस पूरे अभियान को मेला क्षेत्र में चलाया गया। संघ के 29 नगरों और 300 बस्ती के एक हजार स्वयंसेवकों ने 29 टोलियां बनाई और पत्रक लेकर मेला क्षेत्र में निकले। पूरे मेला क्षेत्र को संघ ने छह क्षेत्र में बांटकर अभियान चलाया।