फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में दी गई श्रद्धांजलि : सैनिकों का मनोबल ऊंचा रखते थे सीडीएस विपिन रावत 

Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि चाहे पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर गलवान घाटी में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का मामला रहा। हर मोर्चे पर विपिन रावत ने अपना लोहा मनवाया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि  जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सैन्य कर्मियों की मौत से उन्हें गहरा झटका लगा।

विज्ञापन
Tribute paid in Prayagraj: CDS Vipin Rawat used to keep the morale of soldiers high
Prayagraj News : जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : प्रयागराज

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य 11 सैन्य कर्मियों की मौत पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल समेत भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि वह विपिन रावत का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हर भारतीय को अपने इस जांबाज को खोने का दर्द है। वह सैनिकों का मनोबल हमेशा ऊंचा रखते थे।



सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि चाहे पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर गलवान घाटी में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का मामला रहा। हर मोर्चे पर विपिन रावत ने अपना लोहा मनवाया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि  जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सैन्य कर्मियों की मौत से उन्हें गहरा झटका लगा। देश ने एक महान सेनापति खो दिया है। इसी तरह सांसद केशरी देवी पटेल ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और इस हादसे में गभीर रूप से घायल हुए कैप्टन वरुण के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। वहीं भाजपा भरद्वाज मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को शोक सभा का आयोजन कर विपिन रावत को याद किया गया।

Tribute paid in Prayagraj: CDS Vipin Rawat used to keep the morale of soldiers high
Prayagraj News : जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : प्रयागराज

उनके चित्र के आगे मोमबत्ती आदि भी जलाई गई। इस अवसर पर डा. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, बालेंद्र त्रिपाठी, रतन मित्तल आदि मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर शुक्ल ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में रॉयल होटल सिविल लाइंस में शोक सभा का आयोजन हुआ। यहां पार्षद पवन श्रीवास्तव , नीरज गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, विनोद सोनकर, अमित राय, संदीप चौहान, राजू सिन्हा आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच की ओर से कटरा में आयोजित शोक सभा में विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, अमित वर्मा,  सौरभ, रमेश पटेल ,आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Tribute paid in Prayagraj: CDS Vipin Rawat used to keep the morale of soldiers high
Prayagraj News : जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : प्रयागराज

व्यापारियों ने भी सीडीएस रावत को बताया जांबाज अफसर
सीडीएस विपिन रावत के निधन पर शहर पश्चिमी महासंघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। महासंघ के महामंत्री धनंजय सिंह ने कहा कि देश ने अपने एक काबिल और जांबाज अफसर को खो दिया है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह , संरक्षक अनिल कुमार अन्नू भैया , राजेश गुप्ता ,अतुल केसरवानी, सुरेश गुप्ता , राम लोचन साहू ,  धर्मेंद्र द्विवेदी , सोनू साहू , मनजीत सिंह , धर्मेद्र केसरवानी , अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tribute paid in Prayagraj: CDS Vipin Rawat used to keep the morale of soldiers high
Prayagraj News : जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : प्रयागराज
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि 

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य अफसरों के हेलिकाप्टर दुर्घटना मे निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में  विद्यालय प्रबन्ध समिति की सदस्या डॉ.अर्चना चहल एवं डा0 कीर्तिका अग्रवाल जी उपस्थित रहीं। डॉ. चहल ने सीडीएस रावत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह कठिन परिस्थितियों में साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रसिद्ध थे। आज हमने सच्चे अर्थों मे मां भारती का एक पराक्रमी योद्धा खो दिया। चिकित्सक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी कभी पूर्ति नहीं की जा सकती। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह परिहार ने कहा कि राष्ट्र ने सच्चा सपूत खोया है। 
विज्ञापन
Tribute paid in Prayagraj: CDS Vipin Rawat used to keep the morale of soldiers high
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : social Media

जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
हादसे के शिकार जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दिए जाने का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में अफसरों और कर्मचारियों ने मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल डीएम संजय कुमार खत्री तथा अन्य अफसरों ने दुर्घटना में घायल कैप्टन वरूण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी अफसरों एवं कर्मचारियों ने सीडीएस बिपिन रावत तथा अन्य मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक प्रकट करने वालों में परियोजना निदशेक केके सिंह, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, वकील अहमद आदि शामिल रहे। वीर सेनानी पूर्व सैनिक एवं यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी बिपिन रावत तथा अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक प्रकट करने वालों में अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, आरएस वर्मा आदि शामिल रहे।

सपाइयों ने जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कैंडल जलकार जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान, सै.मो.अस्करी, अकबर, अफजल अब्बास आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed