फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गुरुगोविंद सिंह जी का तीन दिनी प्रकाशोत्सव आरंभ, गूंजा 'जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल'

Sat, 12 Jan 2019 04:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Three day festival of Gurugovind Singh ji prakashotsav celebration starts With Nagar kirtan
prakashotsav

श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिनी समारोह शुक्रवार से आरंभ हुआ। गुरुद्वारा खुल्दाबाद में अखंड पाठ साहिब की शुरुआत के बाद दोपहर में गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई।

Three day festival of Gurugovind Singh ji prakashotsav celebration starts With Nagar kirtan
prakashotsav

पंजप्यारों की अगुवाई में चली शोभायात्रा नखास कोहना, घंटाघर, हिवेट रोड, जीरो रोड, चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। हर ओर ‘सतश्री अकाल, बोले सो निहाल’ का जयघोष होता रहा।

Three day festival of Gurugovind Singh ji prakashotsav celebration starts With Nagar kirtan
prakashotsav

आरंभ में आदरपूर्वक ‘कहो सतनाम, सतनाम, सतनाम जी, जपो वाहेगुरु, वाहेगुरु, वाहेगुरु जी’ के जयघोष के साथ सिर पर रखकर गुरुग्रंथ साहिब को फूलों से सजी गाड़ी तक लाया गया। यात्रा रवाना हुई तो सेवादारों ने सड़क को झाडू से बुहारा, पानी का छींटा दिया और फूलों की पंखुड़ियों बिखेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three day festival of Gurugovind Singh ji prakashotsav celebration starts With Nagar kirtan
prakashotsav
रास्ते भर श्रद्धालुओं ने-‘वाह, वाह गोविंद सिंह आपे गुरुचेला...’ तथा ‘शुभ करमन ते कबहूं न डरो’ का गायन किया। बैंडवालों ने भी गुरुवानी का गायन किया। पंजाब से आई गतका पार्टी के कलाकारों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर मुग्ध किया। रास्ते भर अन्य संस्थाओं की ओर से भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Three day festival of Gurugovind Singh ji prakashotsav celebration starts With Nagar kirtan
prakashotsav
श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की देखरेख में निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं, अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में सभी वर्ग के श्रद्धालुओं ने मौजूदगी दर्ज कराई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed