फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सातवें दिन भी धरना जारी, खून से लिखा, सीएए-एनआरसी स्वीकार नहीं

Sun, 19 Jan 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The seventh day continues to picket, written with blood, CAA-NRC not accepted
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज

खुल्दाबाद स्थित मंसूरअली पार्क में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध के लिए अनूठा तरीका अपनाया गया। प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं ने अपने खून से पोस्टर पर ‘नो सीएए-नो एनआरसी’ लिखकर विरोध जताया। उधर, पार्क में लगातार सातवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। 

The seventh day continues to picket, written with blood, CAA-NRC not accepted
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज

खुल्दाबाद के रोशनबाग स्थित मंसूर अली पार्क में 12 जनवरी को सीएए व एनआरसी के विरोध में कुछ महिलाओं ने शांतिपूर्वक धरना शुरू किया था। जो शनिवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं धरनास्थल पर डटी रहीं और सीएए व एनआरसी को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान दिनभर जोरदार नारेबाजी भी की गई। हर बीतते पल के साथ ही यहां भीड़ बढ़ती गई और शाम होते-होते हजारों लोग यहां जमा हो गए थे। इस दौरान कई वक्ताओं ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। जिसमें कहा गया कि सीएए व एनआरसी देश के लोगों को बांटने की महज एक साजिश है। जिसके विरोध में आवाज उठाना जरूरी है।

The seventh day continues to picket, written with blood, CAA-NRC not accepted
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज

उधर इससे पहले दोपहर में धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे दर्जनों युवकों ने अपना खून निकलवाया और फिर इसी खून से पोस्टर पर ‘नो सीएए-नो एनआरसी’ लिखकर अनूठे तरीके से विरोध जताया। इस दौरान वह इंकलाब जिंदाबाद व अन्य नारे भी लगाते रहे। प्रदर्शन में कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों के साथ ही छात्र-अधिवक्ता व अन्य तबके के लोग भी शामिल रहे। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी इरशाद उल्ला खां, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर के अलावा वकार रिजवी, सुहैबुल रहमान, नसीबुद्दीन, उबैद अंसारी व शुएब अंसारी समेत अन्य शामिल रहे। उधर विरोध के दौरान पार्क के बाहर पुलिस भी तैनात रही। हालांकि एक दिन पहले के ठीक उलट पुलिस शनिवार को बैकफुट पर ही रही। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने दो बार प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान उसे तीखे विरोध का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The seventh day continues to picket, written with blood, CAA-NRC not accepted
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज
महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

उधर शाम को अटाला से महिलाओं के एक बड़े समूह ने कैंडल मार्च निकालकर सीएए व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आवाज बुलंद की। शाम सात बजे के करीब निकाला गया जुलूस विभिन्न मोहल्लों से होते हुए मंसूर अली पार्क में पहुंचा जिसके बाद इसमें शामिल महिलाएं धरना प्रदर्शन में शामिल हो गईं। खास बात यह रही कि जुलूस मुख्य मार्गों से न होेकर गलियों से निकाला गया। जुलूस में शामिल महिलाएं हाथों में मोमबत्ती के साथ ही पोस्टर भी लिए हुईं थीं जिसमें सीएए व एनआरसी के विरोध में नारे लिखे थे। 
विज्ञापन
The seventh day continues to picket, written with blood, CAA-NRC not accepted
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed