उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता के नौ विषयों के परिणाम में बदलाव किया गया है। इससे पहले भी बोर्ड ने कई विषयों के परिणाम बदले थे। चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता-2016 के भौतिक विज्ञान बालक वर्ग, रसायन विज्ञान बालक वर्ग, जीव विज्ञान बालक वर्ग, नागरिक शास्त्र बालक वर्ग, अर्थशास्त्र बालक वर्ग, भूगोल बालक वर्ग, समाजशास्त्र बालक वर्ग एवं अंग्रेजी के परिणाम में बदलाव करते हुए नया पैनल जारी कर दिया गया है।
चयन बोर्ड ने फिर बदला रिजल्ट, उठे सवाल, अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे अभ्यर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता-2016 के मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत वादन, कृषि, जीव विज्ञान, तर्कशास्त्र, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, उर्दू, संगीत गायन, सैन्य विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी का तथा टीजीटी कृषि, वाणिज्य, बंग्ला, संगीत गायन,संगीत वादन, सिलाई, उर्दू एवं गणित विषय एवं टीजीटी 2016 हिंदी, संस्कृत, कला का पैनल 28 फरवरी 2020 को जारी किया था।
चयन बोर्ड ने स्वीकार किया कि परिणाम जारी करते समय पैनल जारी करने में कुछ विसंगतियां सामने आने के बाद गलती सुधारते हुए 18 मार्च को संशोधित परिणाम के साथ पैनल में संशोधन किया गया है। चयन बोर्ड अपनी गलती से बचने के लिए पैनल में संशोधन के साथ 19 विषयों की मेरिट सूची कटऑफ के साथ जारी कर दी है।
टीजीटी गणित में कम अंक वाला सफल, अधिक अंक वाला प्रतीक्षा सूची में
चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-2016 गणित बालक वर्ग का परिणाम 28 फरवरी को जारी किया था। परिणाम जारी होने के बाद 19 मार्च को घोषित परिणाम का कटऑफ जारी करने के साथ पूर्व में घोषित परिणाम में टीजीटी गणित बालक वर्ग में सफल किशोर सिंहल अनुक्रमांक 0107008356 को सामान्य वर्ग में 320.73330 अंक मिले थे। बोर्ड की ओर से कटऑफ जारी किया गया, इसमें सामान्य वर्ग को 319.8667 अंक दिया गया है।अभ्यार्थी को कटआफ से अधिक अंक प्राप्त होने के बाद भी चयनित सूची से हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जबकि, सामान्य वर्ग में अनुक्रमांक 0107007505 शैलेश कुमार का चयन 317.06670 अंक देकर अंतिम चयन कर दिया गया। प्रतियोगी छात्र अनिल पाल से आयोग की ओर से परिणाम घोषित करने में की जा रही गड़बड़ी को दूर करने की मांग की है।