फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज मंडल में नौ घंटे महिलाओं के हाथ रही जोधपुर एक्सप्रेस की कमान

Mon, 09 Mar 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Jodhpur Express commanded nine hours of women in Prayagraj division
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की कमान प्रयागराज मंडल में नौ घंटे नारी शक्ति के हवाले रही। रविवार सुबह 9.26 बजे प्रयागराज मंडल के टूंडला स्टेशन पर ट्रेन की कमान महिला रेलकर्मियों को सौंपी गई।

The Jodhpur Express commanded nine hours of women in Prayagraj division
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस दौरान ट्रेन में ट्रेन में लोको पॉयलट, गार्ड, चेकिंग स्टाफ, सुरक्षा आदि का दायित्व महिलाओं के ही पास रहा। शाम 6.21 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) पहुंचने तक ट्रेन का नियंत्रण महिलाओं के हाथ में ही रहा।

हालांकि, खराब मौसम की वजह से ट्रेन 1.30 मिनट की देरी से जंक्शन आई। जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन में सवार महिला स्टाफ का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रयागराज से स्टाफ की बदली हुई तो यहां से भी महिला रेलकर्मी ही डीडीयू तक ट्रेन लेकर गई। 

The Jodhpur Express commanded nine hours of women in Prayagraj division
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने पिछले सप्ताह ही एलान किया था कि इस बार रविवार आठ मार्च को जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन महिला रेलकर्मी ही करेंगी। रविवार को टूंडला से कानपुर तक लोको पॉयलट अर्चना कुमारी, कानपुर से प्रयागराज तक जूली सचान और कोमल राज ट्रेन लेकर आई। प्रयागराज जंक्शन पर दोनों लोको पॉयलट एवं अन्य महिला स्टाफ का स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना, स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर, आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह, एनके यादव आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Jodhpur Express commanded nine hours of women in Prayagraj division
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज जंक्शन पर लोको पॉयलट रेनू यादव और सपना पटेल ने ट्रेन की कमान संभाली। जबकि गार्ड भानू क्षेत्री टूंडला से प्रयागराज तक ट्रेन लेकर आई। यहां ट्रेन में गार्ड प्रज्ञा पाठक सवार हुईं, जो डीडीयू तक गईं। इसके अलावा जंक्शन पर टिकट चेकिंग स्टाफ कृष्णा शर्मा, पूनम सिंह, आशा कुमारी, पुष्पलता जायसवाल, विरांगनी श्रीवास्तव, सविता शर्मा, कमलेश देवी, मंजू लता तथा आरपीएफ स्टाफ अर्चना पटेल, लक्ष्मी बिंद, नेहा पाल एवं पुष्प देवी का भी स्वागत किया गया। जंक्शन पर ट्रेन दिन में 3.35 बजे आई, जो दस मिनट के ठहराव के बाद डीडीयू के लिए रवाना हुई।

जंक्शन पर हुआ नुक्कड़ नाटक

महिला दिवस के अवसर पर जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक भी हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि जब महिला में शक्ति होगी तभी राष्ट्र की उन्नति होगी। राहुल चावला एंड ग्रुप द्वारा पेश किए गए नुक्कड़ नाटक की यात्रियों एवं रेल अफसरों ने भी सराहना की। इसके पूर्व डीआरएम ऑफिस से जंक्शन तक जुलूस भी निकाला गया। इस अवसर पर एडीआरएम अनुराग गुप्ता, एनामुल हक एवं अन्य वरिष्ठ अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed