फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षक भर्तीः पीएचसी का मेडिकल अफसर केएल पटेल तीन साल में बन बैठा अकूत संपत्ति का मालिक

Fri, 12 Jun 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 11:46 PM IST
सार

चुनाव के दौरान इस तरह से दिया था ब्यौरा
चल-अचल कुल संपत्ति का कुल मूल्य- 7,52,256
खुद व पत्नी के पास नगद- 25000
बैंक, वित्तीय व गैर वित्तीय संस्थाओं में जमा- 19,612
बांड, शेयर, एनएसएस, डाकघर जमा, बीमा- 6,77,644
खुद व पत्नी के पास उपलब्ध गहने- 30,000

विज्ञापन
Teacher recruitment: PHC medical officer KL Patel became the owner of unbelievable assets in three years
prayagraj news: शिक्षक भर्ती घोटाले का सरगना और मास्टर माइंड केएल पटेल। - फोटो : prayagraj

शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सरगना केएल पटेल का का नाम जितनी तेजी से नकल माफिया के तौर पर उभरा, उसकी रफ्तार से उसकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई। हाल यह रहा कि 2017 में जिस पटेल के पास महज 7.5 लाख रुपये थे, उसके महज एक कॉलेज से पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये नगद बरामद किए। जानकारों का कहना है कि उसकी संपत्ति की जांच हो तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। 

Teacher recruitment: PHC medical officer KL Patel became the owner of unbelievable assets in three years
prayagraj news - फोटो : prayagraj

झांसी के बगरा स्थित नोटा गांव के पीएचसी में मेडिकल अफसर केएल पटेल के पिता रामनिहोर किसान थे। बचपन में ही माता-पिता का निधन हो गया जिसके बाद बड़े भाई भाई नंदलाल पटेल ने उसे पढ़ाया लिखाया जो खुद भी किसानी करता था। इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद उसने कपसा गांव में ही स्थित अपनी जमीन पर चंद्रकली रामनिहोर इंटर कॉलेज खोला।

Teacher recruitment: PHC medical officer KL Patel became the owner of unbelievable assets in three years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच उसने एमबीबीएस की पढ़ाई की और 2016 में स्वास्थ्य विभाग में उसकी नौकरी लग गई। इसी दौरान उसने विधानसभा चुनाव भी लड़ा। इस चुनाव में नामांकन के दौरान खुद की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए शपथपत्र में उसने अपनी चल व अचल कुल संपत्ति का जो ब्यौरा दिया, उसका मूल्य  7.52 लाख रुपये बताया। इसमें खुद के नाम 4.64 लाख, पत्नी के नाम 1.37 लाख व आश्रित के नाम 1.5 लाख रुपये बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher recruitment: PHC medical officer KL Patel became the owner of unbelievable assets in three years
teacher - फोटो : social media

चौंकाने वाली बात यह है कि 2017 में महज 7.5 लाख रुपये की चल संपत्ति का मालिक पटेल महज तीन साल के भीतर लाखों करोड़ों में खेलने लगा। शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में नाम आने के बाद हिरासत में पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके एक कॉलेज में तलाशी ली गई तो वहां लगभग 14 लाख रुपये नगद मिले। नोटों के बंडल बोरियों में भरकर कॉलेज परिसर में बने पानी के सूखे टैंक में छिपाकर रखे गए थे।

गिरोह के अन्य सदस्यों से पूछताछ के दौरान भी उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली। यह भी पता चला था कि शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर उसने व उसके गिरोह के सदस्यों ने 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों से सेटिंग की थी। प्रति अभ्यर्थी सात-से आठ लाख में सौदा तय हुआ था और लाखों रुपये एडवांस में भी लिए गए थे। 

विज्ञापन
Teacher recruitment: PHC medical officer KL Patel became the owner of unbelievable assets in three years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

चुनाव में खर्च कर दिए थे 2.36 लाख रुपये

सरगना केएल पटेल ने जहां चुनावी शपथपत्र में खुद के पास 7.52 लाख रुपये की चल संपत्ति होने का शपथपत्र दिया था। वहीं इनमें से 2.36 लाख रुपये उसने अपने चुनाव के दौरान खर्च भी कर दिए। चुनाव में खर्च की गई धनराशि के संबंध में उसने जो शपथपत्र चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया, उसके मुताबिक, उसकी ओर से चुनाव में कुल 2,35, 789 रुपये खर्च किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed