एसआरएन एल थ्री अस्पताल में बुधवार की रात कोरोना संक्रमित दो मरीजों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक झूंसी में रहने वाला युवक था जबकि दूसरे जौनपुर के बुजुर्ग थे। तीसरी महिला का मेडिसिन वार्ड में मधुमेह, बीपी, थायराइड आदि का इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
वहीं जिले में बृहस्पतिवार को तीन संदिग्धों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। इनमें दो मऊआइमा के रहने वाले हैं, जो मुंबई से यहां आए थे जबकि तीसरा नैनी निवासी एक निजी अस्पताल की संक्रमित नर्स का बेटा है। सभी को कोटवा बनी में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मरीजों के रिश्तेदारों और पड़ोसियों को कालिंदीपुरम सेंटर में क्वारंटीन किया गया है।
2 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ.ऋषि सहाय के मुताबिक जौनपुर के 57 वर्षीय मरीज झूंसी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों संग सीधे एसआरएन अस्पताल आए थे। वहां तकलीफ होने पर पहले उन्हें ‘सस्पेक्टेड वार्ड’ में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने तक हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां बुधवार रात उनकी मौत हो गई।
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरांव के पथरताल निवासी युवक झूंसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। बीते डेढ़ महीने से वह घर पर था। परिजनों के मुताबिक बीच में वह लखनऊ भी गया था। वहां से सात जून को लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। आठ जून को जांच के बाद उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया। नौ जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और कोरोना संक्रमण के दौरान दस जून की रात उसकी मौत हो गई।
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एसआरएन अस्पताल के नोडल कोरोना डॉ.सुजीत कुमार के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अन्य बीमारियों का इलाज कराने के लिए मेडिसिन वार्ड में भर्ती करेली निवासी महिला की भी भोर में मौत हो गई। उन्हें मधुमेह, बीपी, थायराइड आदि परेशानियां थीं। संक्रमण का कारण पता नहीं लगा। वह 30 जून को दूसरी बार एसआरएन आई थीं। बुधवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कराया गया था।
5 of 5
कोरोना अपडेट
- फोटो : self
कोरोना मीटर
जिले में कुल मरीजों की संख्या-143
पिछले 24 घंटे में मिले नए मरीज- 03
एक्टिव केस- 37
मरीज ठीक होकर गए घर-99
जिले में कुल हॉट स्पॉट- 75
अब तक कितनी हुई मौत-5