फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांव पर लाखों छात्रों का भविष्य, यूपीपीएससी की नई परीक्षाएं स्थगित, पुरानी पर भी संकट

Sun, 02 Jun 2019 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज/ गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज/ गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jun 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Students future on the stake, UP Public Service Commission upcoming Examination cancelled
UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आगामी परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं और पहले से चल रही परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी संशय है। लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। आयोग फिर पुराने ढर्रे पर लौटता नजर आ रहा है और ऐसे में परीक्षाओं के सत्र कई साल पीछे जा सकते हैं।



आयोग ने जुलाई से दिसंबर तक के अर्धवार्षिक कैलेंडर को स्थगित कर दिया है। इस कैलेंडर की परीक्षा अब अगले साल ही आयोजित की जा सकेंगी, लेकिन आयोग के लिए इससे बड़ी चुनौती पिछली परीक्षाओं का परिणाम जारी करना है। अभ्यर्थियों ने पिछले साल 29 जुलाई को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा दी थी। एक साल पूरे होने वाले हैं और अब तक प्रमुख विषयों के परिणाम भी घोषित नहीं किए गए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पेपर आउट होने का मामला सामने आने और परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के कारण परीक्षा में शामिल हुए चार लाख अभ्यर्थी उहापोह की स्थिति में है। एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती पूरी होगी या नहीं, इस पर भी अब असमंजस की स्थिति है। 

Students future on the stake, UP Public Service Commission upcoming Examination cancelled

इन परीक्षाओं के परिणाम पर भी संकट
जेई के 3222 पदों परिणाम फंसा: सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के  तहत अवर अभियंता (जेई) के 3222 पदों का परिणाम फंसा हुआ है। परीक्षा छह साल पुरानी है। इसके साथ एई के पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षा हुई थी, जिसका अंतिम चयन परिणाम घोषित हो चुका है, लेकिन परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के बाद अब जेई के परिणाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

Students future on the stake, UP Public Service Commission upcoming Examination cancelled

पीसीएस जे के 610 पदों पर होनी है भर्ती
आयोग कोर्ट में हलफनामा दे चुका है कि पीसीएस जे के 610 पदों के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी। जून का महीना शुरू हो गया है और आयोग अब तक मुख्य परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं कर सका है। परिणाम कब जारी होगा, इस पर आयोग के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सिर्फ यही बताया जा रहा है कि कॉपियां जांचने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Students future on the stake, UP Public Service Commission upcoming Examination cancelled

पीसीएस-2017 के तहत 677 पद
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा पिछले साल दिसंबर में हुई थी। इसके तहत पीसीएस के 677 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन अब तक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। मुख्य परीक्षा के दौरान गलत पेपर बंट जाने के कारण दो पेपरों की परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराई गई थी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामला सामने आने के बाद यह परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है। परीक्षा परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Students future on the stake, UP Public Service Commission upcoming Examination cancelled

आरओ/एआरओ-2017 के रिजल्ट का भी इंतजार
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2017 के तहत 809 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा इस साल फरवरी में हो चुकी है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है लेकिन आयोग में पेपर लीक का विवाद होने के कारण अब इस परीक्षा का परिणाम भी अधर में लटक गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed