फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPSC पेपर लीक मामला: प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगियों पर लाठीचार्ज, छात्रों ने किया पुलिस पर पथराव

Fri, 31 May 2019 02:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 May 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Police lathi charged on candidates He was protest against UPPSC
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद गुस्साए प्रतियोगी छात्र सड़क पर उतर आए हैं। 

प्रतियोगी भीषण गर्मी में आयोग के सामने धरने पर बैठ गए हैं। आयोग की कार्यशैली के विरोध में छात्र संगठगन प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों प्रतियोगी नौकरी लौटाने की तख्तियां लहराते हुए विरोध कर रहे हैं।
Police lathi charged on candidates He was protest against UPPSC
प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग जाम होने की खबर है। पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की। बात नहीं बनने पर पुलिस ने आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। वहीं छात्रों ने पुलिस पर पत्थराव कर दिया। 
Police lathi charged on candidates He was protest against UPPSC
प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी - फोटो : अमर उजाला
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामला सामने आने के बाद प्रतियोगी छात्र भड़के हुए हैं। बृहस्पतिवार को छात्रों ने कई जगह प्रदर्शन किया और आयोग एवं प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर इकट्ठा छात्रों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police lathi charged on candidates He was protest against UPPSC
प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि सीबीआई पहले से ही अप्रैल 2012 से मार्च 2017 के बीच हुई यूपीपीएससी की परीक्षाओं जांच कर रही है लेकिन, अभ्यर्थियों की मांग है कि अब पिछले दो साल में हुई भर्ती परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच कराई जाए। छात्रसंघ भवन पर छात्रों ने प्रदेश के कार्मिक मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली। छात्रों ने यह भी कहा कि परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार सिर्फ एक मोहरा हैं। 
 
विज्ञापन
Police lathi charged on candidates He was protest against UPPSC
आरएएफ का वाहन - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में सरकार में उच्च पदों पर बैठे अधिकारी भी लिप्त है। जांच कराकर उउनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में छात्रसंघा अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव समेत दुर्गेश सिंह, विवेका नंद पाठक, अहमद इलियास, आनंद सिंह सेंगर, सुनील मौर्या, अजय यादव, जितेंद्र धनराज आदि मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed