{"_id":"5c7f5045bdec221445020b2a","slug":"ssc-invited-application-for-junior-secretariat-assistant-and-other-posts-in-chsl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर भर्तियां, डिटेल पढ़िए और फॉर्म भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर भर्तियां, डिटेल पढ़िए और फॉर्म भरें
Wed, 06 Mar 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
delhi job mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने 12वीं पास की है, और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) 2018 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेगी। सीएचएसएल के लिए मांगे गए आवेदन में पहली बार एसएससी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण देने की घोषणा की है।
अभ्यर्थी पांच अप्रैल 2019 तक ऑनलाइन आवेदन और सात अप्रैल तक शुल्क जमा कर सकते हैं। सीएचएसएल में चयनित अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी क्लर्क के पद पर नियुक्त होंगे। आयोग की ओर से मांगे गए पदों में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट या छंटनी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-वन के पद शामिल हैं।
फाइल फोटो
- फोटो : pti
सीएचएसएल 2018 के लगभग चार हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सीएचएसएल के पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। आयोग ने डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता 12वीं विज्ञान रखी है। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों में होगी परीक्षा
फाइल फोटो
एसएससी की ओर से सीएचएसएल 2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दो परीक्षाएं होंगी। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक से 26 जून 2019 के बीच होगी। दूसरे चरण की लिखित परीक्षा 29 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
फाइल फोटो
सामान्य, ओबीसी के लिए 100 रुपये, महिला उम्मीदवार, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन शुरू पांच मार्च
-आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल
-आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल
-सीएचएसएल टियर-वन ऑनलाइन परीक्षा एक से 26 जून 2019 के बीच
-सीएचएसएल टियर-टू की लिखित परीक्षा 29 सितंबर 2019
महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन शुरू पांच मार्च
-आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल
-आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल
-सीएचएसएल टियर-वन ऑनलाइन परीक्षा एक से 26 जून 2019 के बीच
-सीएचएसएल टियर-टू की लिखित परीक्षा 29 सितंबर 2019