फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Accident : हादसे के समय सौ के ऊपर थी स्पीड, खंभे से टकराने के बाद तीन बार पलटी टवेरा

Fri, 28 Oct 2022 05:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 05:29 AM IST
सार

कार पहले डिवाइडर से टकराई जिसके बाद चालक ने संतुलन खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद तीन बार पलट गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी खी हाईवे के किनारे लगा विद्युत का पोल भी टेढ़ा हो गया।

विज्ञापन
speed was above a hundred at the time of the accident, Tavera overturned three times after hitting the pillar
Prayagraj News : भीषण हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

हंडिया में टोल प्लाजा से दो सौ मीटर पहले हुए भीषण हादसे को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। दिल दहला देने वाले हादसे में छह लोगों की असमय जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए गए हैं। माना जा रहा है कि घटना जिस समय हुई उस समय टवेरा स्पीड सौ किलोमीटर की रफ्तार से रही होगी। कार पहले डिवाइडर से टकराई जिसके बाद चालक ने संतुलन खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद तीन बार पलट गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी खी हाईवे के किनारे लगा विद्युत का पोल भी टेढ़ा हो गया।

speed was above a hundred at the time of the accident, Tavera overturned three times after hitting the pillar
Prayagraj News : एसआरएन में घायलों का हालचाल लेने पहुंचीं एमएलसी निर्मला पासवान। - फोटो : अमर उजाला।

थम नहीं रहे थे लोगों के आंसू, एक झटके में बिखर गया कुनबा

सोरांव के शिवगढ़ इलाके में बृहस्पतिवार की शाम अग्रहरि परिवार के छह लोगों के शव एक साथ उठे तो चीत्कार मच गया। परिजन ही नहीं पास-पड़ोस के लोग भी जार-जार रोते रहे। लोगों के आंसू थम नहीं रहे थे। किसी के पास सांत्वना का ऐसा शब्द नहीं था, जो परिजनों को शांत कर सके। आंखों से आंसुओं की धारा बहती रही।



शिवगढ़ के रहने वाले अग्रहरि परिवार पर बृहस्पतिवार को जैसे पहाड़ टूट पड़ा। तड़के इस परिवार में खुशियां छाई थीं। दिवंगत श्याम लाल अग्रहरि के चार बेटों में आखिरी नंबर के उमेश के इकलौते बेटे ओजस का मुंडन समारोह था। बुधवार रात से ही विंध्याचल जाने की तैयारियां चल रहीं थीं। गांव के ही इरशाद की कार से उन्हें जाना था।

speed was above a hundred at the time of the accident, Tavera overturned three times after hitting the pillar
Prayagraj News : हंडिया सड़क हादसे में घायलों का हाल लेने पहुंचे जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

गाड़ी तड़के आ गई। सुबह करीब छह बजे देवी का जयकारा लगाते हुए परिवार के नौ लोग कार से विंध्याचल के लिए चल दिए। किसी भी क्या पता था कि काल उनके पीछे-पीछे ही है। बमुश्किल पौन घंटे बाद ही घर पर दुर्घटना की वह मनहूस खबर आ गई, जिससे परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उमेश के बड़े भाई संजय और रमेश खबर पाते ही हंडिया की तरफ भागे। 
 

 

परिवार के अन्य लोग भी भगवान के सामने बैठ कर प्रार्थना करने लगे लेकिन होनी तो हो गई थी। छह लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। शाम को करीब सवा चार बजे दो एंबुलेंस से सभी शव शिवगढ़ स्थित घर पर पहुंचे तो हाहाकार मच गया था। एक झटके में पूरा कुनबा बिखर गया था। करीब 15 मिनट बाद ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
speed was above a hundred at the time of the accident, Tavera overturned three times after hitting the pillar
Prayagraj News : हंडिया में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

शिवगढ़ में बंद रहीं दुकानें, नहीं जले चूल्हे
शिवगढ़ में हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में पास-पड़ोस के गांव के लोग श्याम लाल के घर पर पहुंच गए थे। शिवगढ़ इलाके में दिन में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। गांव में तमाम घरों में चूल्हे नहीं जले। जिसे देखो, वह परिवार की ही बात कर रहा था कि छोटे-छोटे बच्चों का अब क्या होगा। बात करते समय पड़ोसियों की भी आंखें नम हो रही थीं। 

विज्ञापन
speed was above a hundred at the time of the accident, Tavera overturned three times after hitting the pillar
Prayagraj News : भीषण सड़क हादसे में छह की मौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

प्रतापगढ़ से 50 बरस पहले शिवगढ़ आ गया था श्याम लाल का परिवार 

सोरांव के शिवगढ़ के रहने वाले श्याम लाल अग्रहरि मूल रूप से प्रतापगढ़ के डेरवा इलाके के रहने वाले थे। शिवगढ़ की रहने वाली कृष्णा देवी से शादी के बाद उन्हें ससुराल की गद्दी मिली तो करीब 50 बरस पहले वह यहीं आ गए। तब से उनका पूरा परिवार शिवगढ़ में ही रह रहा था। 

 


श्याम लाल और कृष्णा देवी के चार बेटे हुए। संजय, रमेश, दिनेश और उमेश। श्याम लाल की मौत कई साल पहले ही हो गई थी। तीन वर्ष पहले तीसरे नंबर के बेटे दिनेश की मौत हो गई थी। संजय और रमेश घर पर रहकर खेती-बारी संभालते थे। चौथे नंबर का उमेश गुजरात में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। उमेश की शादी करीब सवा दो वर्ष पहले प्रिया से हुई थी। 

 


उमेश और प्रिया के सवा वर्ष  के बेटे ओजस का ही मुंडन समारोह था, जहां जाने के परिवार के नौ लोग गाड़ी से निकले थे। परिवार पर काल का ऐसा कहर टूटा कि श्याम लाल के चार बेटों में बड़े संजय की पत्नी रेखा, रमेश की पत्नी रेखा देवी और दिनेश की पत्नी कविता की मौत हो गई। हादसे में श्याम लाल की पत्नी कृष्णा देवी भी नहीं रहीं। रमेश की बेटी न्यासा और उमेश के बेटे ओजस की भी मौत हो गई। रेखा देवी और न्यासा मां-बेटी थीं। 

 


सवा वर्ष का ओजस हादसे में चल बसा लेकिन उसके माता पिता उमेश और प्रिया गंभीर रूप से घायल हैं। ओजस का फुफेरा भाई ऋषभ प्रतापगढ़ के कटरा से मुंडन में शरीक होने आया था। वह भी गंभीर रूप से घायल है। गाड़ी चला रहे ड्राइवर इरशाद को भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed