फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood In Prayagraj : उफनाई गंगा-यमुना से हालात और बिगड़ने के आसार, कई इलाकों से शुरू हुआ पलायन

Mon, 22 Aug 2022 04:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 04:20 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। शनिवार की रात दोनों ही नदियों के जलस्तर में बढ़त जारी थी, लेकिन देर रात पानी स्थिर होने के बाद रविवार सुबह से घटने लगा।

विज्ञापन
situation is likely to worsen due to the booming Ganga-Yamuna
Prayagraj News : प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा-यमुना के जलस्तर में भले ही कमी आने लगी है, लेकिन शहर पर बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से वहां के बांधों एवं पश्चिमी यूपी के बैराज से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस बीच कोटा बैराज से चंबल में छोड़ा गया पांच लाख क्यूसेक पानी जो इटावा के पास यमुना में मिल चुका है, वह भी यहां दो-तीन दिन में पहुंच सकता है। ऐसे में तय है कि गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि होनी तय है।

situation is likely to worsen due to the booming Ganga-Yamuna
Prayagraj News : प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। शनिवार की रात दोनों ही नदियों के जलस्तर में बढ़त जारी थी, लेकिन देर रात पानी स्थिर होने के बाद रविवार सुबह से घटने लगा।  सुबह आठ बजे से रात आठ बजे के बीच फाफामऊ में गंगा का जलस्तर आठ सेमी, छतनाग में नौ सेमी एवं यमुना का नैनी में जलस्तर 15 सेमी कम हुआ।

situation is likely to worsen due to the booming Ganga-Yamuna
Prayagraj News : प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

फिलहाल रात आठ बजे तक इन तीनों ही स्थानों पर नदियों का जलस्तर क्रमश: 82.58, 81.84 और 82.30 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी फौरी राहत ही मानी जा रही है। क्योंकि पीछे से गंगा और यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग का भी कहना है कि दोनों ही नदियों  का जलस्तर अभी भले ही कुछ सेंटीमीटर कम हुआ हो लेकिन पीछे से जो पानी छोड़ा जा रहा है उससे नदियां एक बार फिर से उफना सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
situation is likely to worsen due to the booming Ganga-Yamuna
Prayagraj News : प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

जोरदार बारिश हुई तो बदतर हो जाएंगे हालात
बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी को स्नान कराने के बाद से ही प्रयागराज के कछारी इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। सभी स्लूज गेट बंद हैं। बताया जा रहा है कि अगर जोरदार बारिश होती है तो यहां से पानी निकालना मुश्किल हो जाएगा। ऐेसे अल्लापुर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो सकता है।

 

विज्ञापन
situation is likely to worsen due to the booming Ganga-Yamuna
Prayagraj News : बड़े हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

हथिनी कुंड, नरौरा से भी छोड़ा जा रहा है पानी
पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से हरियाणा स्थित हथिनी कुंड बैराज से यमुना और यूपी के नरौरा से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। मथुरा के गोकुल बैराज से भी यमुना में पानी छोड़ा गया है। यह सारा पानी प्रयागराज में ही आना है। इस बीच अगर मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हुई तो केन, बेतवा एवं चंबल का पानी प्रयागराज के लिए मुसीबत बन सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed