Kumbh Mela : विश्व के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी सोमवार को पाैष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गया है। इस आयोजन में भारत ही नहीं बल्कि विश्व से भी लोग जुड़ रहे हैं। रूस से महाकुंभ में आए विदेशी श्रद्धालु ने बताया कि वह अपने जीवन में पहली बार कुंभ मेले में आए हैं। जिससे वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आकर आप असली भारत को देखते हैं और यह महसूस करते हैं कि भारत की असली ताकत यहां के लोग हैं, वह इस पवित्र जगह आकर खुशी से झूम रहे हैं। भारत से उन्हें प्यार है और उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
Mahakumbh : महाकुंभ की आभा देख विदेशी श्रद्धालु भी हुए मोहित, संगम में लगाई डुबकी
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:55 PM IST
सार
Laurene Powell in Maha Kumbh Mela 2025 : जोनाथन जो भारत पहली बार आए हैं वह बताते हैं कि उनका भारत आने का अहसास बहुत ही खुशनुमा है। उन्हें ऐसा लगता है कि यहां के लोग तो अच्छे हैं ही यहां का खाना भी लाजवाब है। यहां के सभी धर्मस्थल, पवित्र जगहों, मंदिरों को देखना बहुत ही सुखद अहसास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन