फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में पांच हजार जवानों के जिम्मे पीएम मोदी की सुरक्षा, रिहर्सल आज

Fri, 28 Feb 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Security of PM Modi responsible for five thousand soldiers in Prayagraj, rehearsal today
एसपीजी सुरक्षा - फोटो : SPG Website

परेड मैदान पर 29 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए तगड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री के पंाच हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप(एसपीजी) ने दो दिनों पहले ही शहर में डेरा डाल दिया है। एडीजी आलोक शर्मा ने एक दिन पहले कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया था। 

Security of PM Modi responsible for five thousand soldiers in Prayagraj, rehearsal today
एसपीजी सुरक्षा - फोटो : PTI

उधर, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रमस्थल पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अफसर दोपहर तीन बजे के करीब परेड मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सुरक्षा संबंधी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान डीएम व एसएसपी के साथ ही अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

Security of PM Modi responsible for five thousand soldiers in Prayagraj, rehearsal today
एसपीजी - फोटो : Amar Ujala

सुरक्षा में लगभग पांच हजार जवानों के अतिरिक्त पैरामिलिट्री व पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा संबंधी कारणों से एसपीजी ने ड्रोन कैमरे उड़ाने पर रोक लगा दी है। निरीक्षण के बाद दोनों अफसरों ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर, सुरक्षा संबंधी तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को फ्लीट रिहर्सल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सुबह से ही जवानों की तैनाती कर दी जाएगी। एसपीजी अफसरों ने भी सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Security of PM Modi responsible for five thousand soldiers in Prayagraj, rehearsal today
डीरेका मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती एसपीजी और पुलिस।

परेड से एयरपोर्ट तक होगी तैनाती

सुरक्षा के लिए पांच हजार जवान लगाए जाएंगे जिनकी तैनाती परेड ग्राउंड से लेकर एयरपोर्ट तक होगी। अफसरों का कहना है कि चूंकि कार्यक्रम में कई अन्य वीवीआईपी भी शामिल होंगे, ऐसे में एयरपोर्ट पर भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग जिलों से आए 12 आईपीएस अफसर ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा 12 एडिशनल एसपी, 54 डिप्टी एसपी के अलावा 2000 से ज्यादा इंस्पेक्टर, एसआई व कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दस कंपनी पैरामिलिट्री व पीएसी भी तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से अरैल की ओर भी जल पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन
Security of PM Modi responsible for five thousand soldiers in Prayagraj, rehearsal today
एसपीजी ने की ड्रिल - फोटो : AmarUjala
आम शहरी संगम क्षेत्र में सिर्फ मोरी मार्ग से कर सकेंगे प्रवेश
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्दनेजर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत आम शहरी संगम क्षेत्र की ओर सिर्फ मोरी मार्ग से होकर जा सकेंगे जबकि बांध रोड से परेड की ओर आवागमन प्रतिबंधित होगा। 28 व 29 फरवरी से भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए नो इंट्री के समय में भी परिवर्तन किया गया है।

दोनों दिन रात 10 से सुबह चार बजे तक ही उपरोक्त वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे। चार बजे के बाद भारी कॉमर्शियल वाहनेां की इंट्री पर रोक रहेगी। आम शहरी संगम जाने के लिए जीटी जवाहर से अलोपीबाग, गंगा भवन से दाहिनी ओर स्थित मोरी मार्ग का प्रयोग करेंगे और वापसी का भी रास्ता यही होगा। कार्यक्रम के दौरान बांध रोड से काली सड़क, त्रिवेणी, जगदीश रैंप से परेड क्षेत्र की ओर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। 

पार्किंग व्यवस्था
- वीआईपी, पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के वाहन काली व लाल सड़क पार्किंग स्थल
- मीडियाकर्मियों के लिए काली व लाल सड़क के मध्य बनाया गया पार्किंग स्थल
- कार्यकर्ताओं के वाहन 17 नंबर प्लॉट
- कार्यकर्ता, पुलिस-प्रशासन के दो पहिया वाहन यातायात पुलिस लाइन माघ मेला के सामने बने पार्किंग स्थल
- गंगापार के लाभार्थियों के वाहन बांगड़ चौराहे से वापस होंगे
- यमुनापार के लाभार्थियों के वाहन कीडगंज रेलवे क्रॉसिंग से वापस जाएंगे।

उपकरणों की सुरक्षा के लिए तैनात हुए जवान

कार्यक्रम के दौरान वितरित किए जाने वाले उपकरणों की सुरक्षा के लिए भी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसपी क्राइम आशुतोष  मिश्र ने बताया कि कुल 21 अलग-अलग ब्लॉकों में ट्राईसाइकिल समेत अन्य उपकरणों को रखा गया है। हर ब्लॉक की सुरक्षा के लिए एक दरोगा व आठ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा हर सीओ को दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed