फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में आर्केस्ट्रा डांसरों से छेड़खानी पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 21 Feb 2020 08:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Feb 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Scheduled tribe youth beaten to death by orchestral dancers in Prayagraj
Murder

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के अजबईया गांव के लवायन कला मार्ग पर गुरूवार की देर रात जनवासे में आर्केस्ट्रा डांसर से छेडख़ानी को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गांव के ही एक अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में दूसरे पक्ष के भी दो-तीन लोग जख्मी हुए है। इस मामले में मृतक के हिस्ट्रीशीटर भाई की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

 

Scheduled tribe youth beaten to death by orchestral dancers in Prayagraj
हत्या

औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत पूरा पांडेय ग्राम सभा के अंतर्गत अजबईया गांव निवासी जय सिंह यादव के बेटी की गुरूवार रात बारात आई थी। गांव के बाहर लवायन कला मार्ग के बगल में जनवासा दिया गया था। द्वारपूजा और जयमाल के बाद समस्त बाराती एवं घराती भोजन किए। उसके बाद बाराती जनवासे में चले गए। जहां आर्केस्ट्रा चल रहा था। घारात पक्ष के लोग भी आरर्केस्ट्रा देखने गए। महिला डांसर नृत्य कर रहीं थीं।

 

Scheduled tribe youth beaten to death by orchestral dancers in Prayagraj
हत्या

गांव का बाबा उर्फ महेश उर्फ शक्तिमान आदिवासी (23) पुत्र स्व. रामदुलार आदिवासी भी था। ग्रामीणों का कहना है कि वह नशे में था। रात में करीब एक बजे के आस-पास जब लड़कियां डांस कर रहीं थीं, तभी वह स्टेज पर चढ़ गया और डांसरों से अभद्रता करने लगा। वहां लडक़ी पक्ष के लोगों ने उसे स्टेज से उतारा। कुछ देर बाद वह दोबारा चढ़ गया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। हाथापाई की नौबत आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scheduled tribe youth beaten to death by orchestral dancers in Prayagraj
हत्या - फोटो : DEMO Pics

मारपीट में ही बाबा उर्फ महेश उर्फ शक्तिमान को लाठी डंडे एवं लोहे के राड से पीट दिया गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद जनवासे में अफरा तफरीर मच गई। जब तक में पुलिस पहुंची घायल बाबा उर्फ महेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
Scheduled tribe youth beaten to death by orchestral dancers in Prayagraj
प्रतीक फोटो

उसके बाद मृतक के भाई राजेश आदिवासी की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों राम सिंह यादव, जय सिंह यादव, दादू यादव, राजू सिंह यादव, राहुल व बृजेश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 42/2020 के तहत धारा 147, 148, 323 व 302 आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया गया। जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed