फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ मेले में सत्संग-भजनों की गूंज से संतों-भक्तों के शिविर गुलजार

Fri, 17 Jan 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sage-devotees' camp Gulzar resonating with satsang-bhajans in Magh Mela
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

ज्ञान -भक्ति के प्रवाह के बीच सत्संग-भजनों की गूंज से संगम तट गुलजार हो गया है। मकर संक्रांति स्नान के बाद बृहस्पतिवार को साधु संतों के शिविरों में श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत, रासलीला मंचन के साथ ही सत्संग शुरू हो गए। कथाओं में प्रेम, शांति और मानवता का संदेश दिया गया।

Sage-devotees' camp Gulzar resonating with satsang-bhajans in Magh Mela
magh mela prayagraj - फोटो : prayagraj

संगम नोज स्थित अयोध्या मणिराम दास का छावनी महंत नृत्य गोपाल दास के शिविर में शाम को वृंदावन की रासलीला का मंचन देखने के लिए संतों-भक्तों की खचाखच भीड़ उमड़ पड़ी। इस पंडाल में सुबह रामकथा, शाम को श्रीमद्भागवत केजरिए भक्ति की गंगा बहाई गई। अन्नक्षेत्र में हजारों संतों-भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को रासलीला मंचन में भगवान कृष्ण की बाललीला के स्वरूपों का चित्रण किया गया। अपर संगम मार्ग स्थित श्रीधाम वृंदावन से आए बाल संत स्वामी बटुक जी महाराज के शिविर में भी भागवत कथा में शांति और कल्याण के साथ ही मानवता का संदेश दिया गया।

Sage-devotees' camp Gulzar resonating with satsang-bhajans in Magh Mela
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

विश्वमंगल सेवा न्यास शिविर में शक्तिपीठाधीश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती ने प्रेम और अहंकार में छत्तीस का आंकड़ा बताया। कहा कि बिना कर्म के फल की प्राप्ति नहीं हो सकती। इस शिविर में भागवत कथा सुनने के लिए शाम को कल्पवासियों की उमड़ी भीड़ के चलते तिल रखने की जगह नहीं थी। कथा केबाद रासलीला का मंचन किया गया। इसी तरह महावीर मार्ग स्थित खाक चौक में महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में वृंदावन की रासलीला मंडली ने कृष्ण लीला का मंचन किया। यहां लीला देखने के लिए संतों-भक्तों की भीड़ देर रात तक लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sage-devotees' camp Gulzar resonating with satsang-bhajans in Magh Mela
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
राम दरबार सजाए गए, लीला का मंचन भी 

सेक्टर चार में त्रिववेणी मार्ग पर विनयका बाबा के शिविर में राम दरबार की झांकी सजाई गई है। इस शिविर में संतों-भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सेक्टर तीन महावीर मार्ग स्थित मोरपंखी मोरध्वज शिविर में रामदरबार की अनूठी झांकी सजाई गई है। शाम को इस पंडाल में रासलीला का मंचन किया गया। सुबह यज्ञ में आहुति दी गई। इसके बाद कथा में भगवान राम के आदर्शों की चर्चा की गई। महंत बृजभूषण दास ने श्रीराम कथा विधि प्रसंगों पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
Sage-devotees' camp Gulzar resonating with satsang-bhajans in Magh Mela
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
साईं के भजनों पर झूमे भक्त

साईं परिवार सेवा समिति महिला मंडल की ओर से मीरापुर स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर खिचड़ी वितरण के चार वर्ष पूरे होने पर प्रसाद बांटा गया। शाम को मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद शाम को साईं भजन संध्या हुई। महिला मंडल ने साईं रहम नजर करना, बच्चों का पालन करना, बोलो साईं राम, साईं श्याम आदि भजनों की प्रस्तुति दी। देर शाम तक भजनों पर भक्त झूमते रहे। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विक्की चोपड़ा, राकेश मेहरोत्रा, दीपक मक्कड़, मुकेश मेहरोत्रा, ज्योति मेहरोत्रा, राखी मेहरोत्रा, सीमा सिक्का, साधना चोपड़ा, मीनू कक्कड़, सीमा खरबंदा, रीना सिक्का, नीता कुंद्रा, सुहाना सचदेवा, सीमा नागर आदि थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed