फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलीम के कारण मेरी मौत हुई है: जिंदगी की जंग हार गई दोआबा की निर्भया, हाथ पर लिखी आपबीती, वो अक्सर करता था दरिंदगी

Tue, 07 Jun 2022 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Rape victim of Prayagraj Kaushambi dies victim wrote about crime on her hand
हाथ पर लिखी आपबीती - फोटो : सोशल मीडिया

दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से आहत होकर मौत को गले लगाने वाली दोआबा की निर्भया जिंदगी की जंग हार गई। चार दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार की सुबह उसने आखिरी सांस ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच कर रही है। प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती किशोरी को चिकित्सकों ने ऑक्सीजन पर रखा था। रविवार को पुलिस किशोरी का बयान दर्ज करने अस्पताल गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मना कर दिया था। पुलिस किशोरी के हाथ पर लिखी उसकी आपबीती की फोटो व वीडियो बनाने के बाद वापस लौट गई। 


 
Rape victim of Prayagraj Kaushambi dies victim wrote about crime on her hand
हाथ पर लिखी आपबीती - फोटो : अमर उजाला

करारी कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ दो साल पहले पिंडरा सहावनपुर गांव के कलीम ने दुष्कर्म किया था। कलीम ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए वह पिछले दो साल से अक्सर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था।

Rape victim of Prayagraj Kaushambi dies victim wrote about crime on her hand
हाथ पर लिखी आपबीती - फोटो : अमर उजाला

उसकी ब्लैकमेलिंग के कारण किशोरी परेशान चल रही थी। शनिवार की सुबह किशोरी घर पर अकेली थी। इस बीच रोजाना की जलालत से आजिज किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगा ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rape victim of Prayagraj Kaushambi dies victim wrote about crime on her hand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हाथ पर आपबीती लिख लगाई थी फांसी

इससे पहले किशोरी ने अपनी आपबीती हाथ पर लिख दी। हाथ पर उसने आपबीती लिखकर बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार कलीम होगा। गनीमत रही कि जिस वक्त किशोरी ने फांसी लगाई तभी पड़ोस की एक महिला उसके घर पहुंच गई।

विज्ञापन
Rape victim of Prayagraj Kaushambi dies victim wrote about crime on her hand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

महिला के शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोग किशोरी को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed